Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखण्ड के प्रवेश द्वार पर बनी मजार ध्वस्त
उत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखण्ड के प्रवेश द्वार पर बनी मजार ध्वस्त

उत्तराखण्ड के प्रवेश द्वार रुद्रपुर के इंदिरा रोड पर बनी अवैध मजार को राष्ट्रीय राजमार्ग और जिला प्रशासन की टीम ने हटा दिया। इस मजार को हटाने से पहले नोटिस जारी किया गया था। जिसे मंगलवार तड़के ध्वस्त कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार एक ही नाम की कई मजारे होने की सर्वे रिपोर्ट और राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण में बाधक होने की वजह से इस मजार को हटाए जाने की कवायद पिछले कई दिनों से चल रही थी। इस नाम से यूपी में कई स्थानों पर अवैध मजारे है।
मंगलवार तड़के की गई प्रशासनिक कार्रवाई में इस अवैध संरचना को हटाकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने मार्ग चौड़ीकरण का काम तत्काल शुरू कर दिया। प्रोजेक्ट के मुताबिक ये मार्ग व्यस्त यातायात की वजह से जाम से ग्रसित रहता था अब इसे चौड़ा करके 6 लेन का बनाया जा रहा है। उत्तराखंड के प्रवेश द्वार के पहले चौराहे और यहां खटीमा-पानीपत और दिल्ली-अल्मोड़ा हाईवे मिलता है जिस कारण इस पर भारी यातायात चलता है। इस मजार को हटाने से पहले पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा लगाई थी और विद्युत आपूर्ति बंद करके जेसीबी मशीनों की रोशनी पर काम किया और आधे घंटे में इस काम को पूरा कर सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...