Home उत्तराखंड न्यूज़ पहलगाम आतंकी हमले का इजराइल की तरह देना होगाः बाबा रामदेव
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेशहरिद्वार

पहलगाम आतंकी हमले का इजराइल की तरह देना होगाः बाबा रामदेव

बाबा रामदेव ने कहा कि इस तरह की टारगेट किलिंग होने के बाद भी यदि हम सेक्युलरवाद की चादर ओढ़कर सो जाए और कहे कि हिंदुस्तान में टारगेट किलिंग नहीं हुई है तो इससे बड़ी शर्म की कोई बात नहीं हो सकती हैं। इसीलिए सेक्युलरवाद की चादर ओढ़कर सो रहे लोगों को भी अब सबक सीखना चाहिए।

आतंकी हमले की जमकर की निंदा
बीते दिन मंगलवार 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर 26 लोगों को मार दिया। इस आतंकी हमले को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। योग गुरु स्वामी बाबा रामदेव का भी इस मामले पर बयान आया हैं। उन्होंने पहलगाम के आतंकी हमले पर दुख प्रकट करते हुए इसे बेहद कायरतापूर्ण हमला बताया।
उन्होंने कहा कि पहलगाम की घटना केवल हिंदुओं को टारगेट करके की गई मात्र एक घटना नहीं है, बल्कि आतंकियों का इरादा जम्मू-कश्मीर से लेकर के भारत के हर गली मोहल्ले में मिलकर जुलकर रहने वाले हिंदू-मुसलमानों को भीतर नफरत पैदा करना है। आतंकवादी इस तरह का खून खराबा कर देश में गृह युद्ध करना चाहते हैं।
बाबा रामदेव ने कहा कि आतंकवादी भारत में दिल्ली-मुंबई से लेकर धार्मिक स्थलों तक छुपकर बैठे हुए हैं। इसीलिए भारत के हर नागरिक को इस समय जागरूक रहते हुए कुछ अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। ताकि आतंक की सोच रखने वाले लोगों के मंसूबे पूरे न हो।
उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में दो तरह के मुसलमान हैं, एक वो जो कुरान, इस्लाम और हिन्दुस्तान को बराबर गौरव देता है। वहीं कुछ लोगों में ऐसा कट्टरवाद भर दिया गया है कि बस खून खराब और नफरत करो और ये सब पाकिस्तान से चल रहा है। इसके लिए भारत विरोधी ताकतें फंडिंग कर रही हैं। क्योंकि पाकिस्तान में इतना दम नहीं है कि वो हजारों करोड़ रुपए के पूरे अभियान को चला सके।
बाबा रामदेव ने कहा कि इस आतंकी हमले का संबंध भी पाकिस्तान से ही निकल रहा है, इस सवाल पर बाबा रामदेव ने कहा कि पाकिस्तान तो खुद कंगाल मुल्क है, लेकिन भारत विरोधी ताकतें पाकिस्तान का साथ देकर इस तरह की हरकतें करा रही है। इसीलिए अब पाकिस्तान के साथ-साथ जितनी भी भारत विरोधी ताकतें हैं, उनको जवाब देने का सही समय है। अब यदि हम चूक गए तो फिर भारत की अखंडता की रक्षा करना बहुत बड़ी चुनौती होगी।
बाबा रामदेव ने भारत सरकार से अपील करते हुए कहा कि अब तो पीओके (पाकिस्तान ऑकोपाइड कश्मीर) का विलय भारत में कर देना चाहिए। और वहां पर जितने भी आतंकवादी कैंप चल रहे है, उन्हें टारगेट करके ध्वस्त कर देना चाहिए। अब तो इजराइल की तरह जवाब देने का वक्त आ गया है। जैसे अमेरिका अपने दुश्मनों का कभी छोड़ता नहीं है, उसी तरह भारत को भी करना पड़ेगा। अब भारत को अपनी ताकत को दिखाना होगा। अब पहलगाम की घटना के बाद भारत को छुप नहीं बैठना होगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...