Home उत्तराखंड न्यूज़ खाई में गिरने से युवक की मौत
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

खाई में गिरने से युवक की मौत

Lavc60.20.101

बताया जा रहा है कि काफी गहराई में जाकर रेस्क्यू टीम को चांद आरिफ मिला। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने आरिफ को खाई से निकाला और उप जिला चिकित्सालय मसूरी भेजा, लेकिन डॉक्टरों ने आरिफ को मृत घोषित कर दिया। मसूरी कोतवाली संतोष कुंवर ने बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आरिफ के दोस्तों भी पूछताछ की जा रही है।

देर रात मसूरी में धनौल्टी मार्ग पर बासाघाट के पास एक व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक अपने दोस्तों के साथ बासाघाट घूमने के लिये गया था। मृतक के शव को रैस्क्यू करके खाई से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार चांद आरिफ अंसारी पुत्र सलीम अंसारी निवासी मलिंगार रोड कैंट मसूरी उम्र 34 वर्ष अपने दोस्तों के साथ धनौल्टी मार्ग पर बासाघाट के पास घूमने गया था। तभी वहां अचानक से उसका पैर फिसल गया और वो सीधा खाई में जा गिरा। चांद आरिफ अंसारी के दोस्तों ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी। मसूरी कोतवाली संतोष कुंवर भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन चांद आरिफ जिस खाई में गिरा था, वो काफी गहरी थी। इसीलिए पुलिस ने एसडीआरएफ को मौके पर बुलाया। एसडीआरएफ की टीम और फायर ब्रिगेड के जवानों में खाई में उतकर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...