Home उत्तराखंड न्यूज़ भगवान की मूर्तियां चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड न्यूज़

भगवान की मूर्तियां चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

इए व्यक्ति की जामा तलाशी ली गई तो तलाशी से एक गणेश और एक लक्ष्मी की गोल्डन रंग की अष्टधातु (पीतल) की मूर्ति और एक लक्ष्मी और एक गणेश (सफेद धातु) की मूर्ति मिली। जिस पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहंा से उसे जेल भेज दिया गया है।

घर में घुसकर भगवान की मूर्तियां चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से चुरायी गयी मूर्तियां भी बरामद हुई है। आरोपी शातिर किस्म का चोर है जो पहले भी चोरी के मामलों में जेल की हवा खा चुका है।
जानकारी के अनुसार नरेंद्र सिंह निवासी सिद्धार्थ एंक्लेव रामनगर ने कोतवाली गंगनहर में तहरीर देकर बताया गया कि अज्ञात चोर ने उनके घर में घुसकर मंदिर में रखी दो चांदी की मूर्ति (लक्ष्मी व गणेश) तथा एक पीतल की मूर्ति (लक्ष्मी व गणेश) की चोरी कर ली गयी है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी। चोर की तलाश में जुटी पुलिस टीम को देर रात सूचना मिली कि इस चोरी में शामिल चोर क्षेत्र में देखा गया है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बताये गये स्थान शक्ति विहार अंडर पास के पास पहुंची तो उन्हे देखकर एक व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर पुलिस टीम द्वारा उसका पीछा कर इस व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम रोहित पुत्र बबलू निवासी नई बस्ती रामनगर बताया और अपनी गलती की माफी मांगते हुए बताया कि मेरे पास चुराई हुई भगवान गणेश और लक्ष्मी की मूर्तियां हैं जिसे मैंने रामनगर सिद्धार्थ एनक्लेव से एक घर के अंदर से चुराया था जिसे मैं बेचने के लिए ले जा रहा था कि आपने पकड़ लिया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...