Friday , 4 September 2026
Home ताज़ा ख़बर पंजाब में अब एक महीने ही ट्रांसफर, 15 जुलाई से 15 अगस्त के बीच ही पूरी होगी प्रक्रिया
ताज़ा ख़बरदेश-विदेश

पंजाब में अब एक महीने ही ट्रांसफर, 15 जुलाई से 15 अगस्त के बीच ही पूरी होगी प्रक्रिया

पंजाब में अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले अब 15 जुलाई से 15 अगस्त के बीच ही होंगे। इसके बाद सामान्य तबादलों पर पूरी तरह रोक रहेगी। कार्मिक विभाग की ओर से सभी विभागों के प्रमुख, मंडलायुक्त, जिलों के डीसी समेत सभी प्रमुखों को यह आदेश जारी किया गया। इसके बाद विभाग की ओर से जारी नीति के अनुसार तबादले होंगे। हालांकि सरकार अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी आईपीएस और आईएएस अधिकारियों का तबादला कर सकती है।

इसमें आमतौर पर दो-तीन साल के कार्यकाल के बाद रूटीन ट्रांसफर किया जाता है, जबकि अनुरोध पर तबादला तब होता है, जब कोई कर्मचारी व्यक्तिगत कारणों (जैसे स्वास्थ्य, पारिवारिक स्थिति) के चलते तबादला चाहता है, तो वह आवेदन कर तबादला मांग सकता है। दूसरी ओर, प्रशासनिक तबादले कई बार प्रशासनिक जरूरतों या विभागीय कारणों से किए जाते हैं। इसके अलावा दंडात्मक तबादला वह होता है, जो किसी अनुशासनात्मक कारण से भी किया जा सकता है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles