Friday , 4 September 2026
Home देश-विदेश LOC पर पाकिस्तान की नापाक हरकत, लगातार तीसरी रात किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
देश-विदेश

LOC पर पाकिस्तान की नापाक हरकत, लगातार तीसरी रात किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

श्रीनगर। पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LOC) के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। सेना के सूत्रों ने रविवार को बताया कि यह गोलीबारी लगातार तीसरी रात गई है। उन्होंने बताया कि कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर और बारामूला जिले के बोनियार सेक्टर से गोलीबारी की खबर है। सेना ने गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया।

सेना के सूत्रों ने कहा, “26 से 27 अप्रैल 2025 की रात को पाकिस्तान सेना की चौकियों ने तुतमारी गली (नौगाम सेक्टर) और रामपुर (बोनियार उरी) सेक्टरों के सामने के इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के गोलीबारी की। और हमारे जवानों ने गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया। सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि नौगाम सेक्टर में करीब दो घंटे तक भीषण गोलीबारी हुई। गोलीबारी रात करीब एक बजे शुरू हुई। गोलीबारी के दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles