Home देश-विदेश LOC पर पाकिस्तान की नापाक हरकत, लगातार तीसरी रात किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
देश-विदेश

LOC पर पाकिस्तान की नापाक हरकत, लगातार तीसरी रात किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी हुई है। इस हमले में 25 पर्यटक और एक स्थानीय निवासी की जान चली गई थी। पहलगाम हमले के मद्देनजर सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शुक्रवार को श्रीनगर का दौरा किया और जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की।

श्रीनगर। पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LOC) के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। सेना के सूत्रों ने रविवार को बताया कि यह गोलीबारी लगातार तीसरी रात गई है। उन्होंने बताया कि कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर और बारामूला जिले के बोनियार सेक्टर से गोलीबारी की खबर है। सेना ने गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया।

सेना के सूत्रों ने कहा, “26 से 27 अप्रैल 2025 की रात को पाकिस्तान सेना की चौकियों ने तुतमारी गली (नौगाम सेक्टर) और रामपुर (बोनियार उरी) सेक्टरों के सामने के इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के गोलीबारी की। और हमारे जवानों ने गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया। सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि नौगाम सेक्टर में करीब दो घंटे तक भीषण गोलीबारी हुई। गोलीबारी रात करीब एक बजे शुरू हुई। गोलीबारी के दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी ने दिया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड...

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य कल करेंगे नामांकन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी...

पीएम मोदी 22 अक्टूबर को आएंगे केदारनाथ, 4 साल बाद 7वीं बार करेंगे बाबा के दर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड के केदारनाथ धाम आएंगे।...