Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ बदरीनाथ धाम के कपाट खोलने से पूर्व मुख्य रावल ने की गंगा पूजा
उत्तराखंड न्यूज़

बदरीनाथ धाम के कपाट खोलने से पूर्व मुख्य रावल ने की गंगा पूजा

30 अप्रैल को गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ ही प्रदेश में चारधाम यात्रा शुरू हो जायेगी। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। मंगलमय यात्रा की कामना को लेकर  बदरीनाथ के रावल ने देवप्रयाग में गंगा की पूजा अर्चना की। चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। कपाट खोलने से पहले मुख्य रावल ने देवप्रयाग में मां गंगा की आशीष लिया। मंगलवार को परंपरा का निर्वाह करते हुए बदरीनाथ रावल ने देवप्रयाग में गोमुख से आने वाली भागरथी और अलकापुरी बदरिनाथ से आने वाली अलकनन्दा नदी के मिलन के बाद गंगा नदी और  श्री  रघुनाथ जी का पूजन किया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...