कल से होगा उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा का आगाज

कल से होगा उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा का आगाज

देहरादून। नैनीताल पहुंची उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार है, जो भी यात्री देश-विदेश से पहुंचेंगे, उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। कुमाऊं में भी व्यवस्थित तरीके से धार्मिक पर्यटन चल रहा है। भीड़ के बावजूद भी तमाम मंदिरों में आने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो रही है।

गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के लिए आज रवाना हुआ श्रद्धालुओं का पहला जत्था
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर हर किलोमीटर पर औसतन 20 पर्यावरण मित्र होंगे तैनात
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2025 कल यानी 30 अप्रैल से शुरू हो रही है। धर्मनगरी हरिद्वार को चारधाम यात्रा का प्रवेश द्वार कहा जाता जाता है। इसलिए चारधाम यात्रा शुरू होने से एक दिन पहले हरिद्वार से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हो गया है। बदरी केदार के जयकारों का उद्घोष करते हुए श्रद्धालु काफी उत्साहित नजर आए। उधर, रुद्रप्रयाग और चमोली में तमाम व्यवस्थाओं को मुकम्मल किया जा रहा है।
अक्षय तृतीया यानी 30 अप्रैल से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते ही उत्तराखंड की चारधाम यात्रा की शुरू हो जाएगी। जिसके लिए आज 29 अप्रैल को हरिद्वार की अधिष्ठात्री देवी मां माया देवी की पूजा के बाद चारधाम यात्रा को जाने वाले यात्रियों का पहला जत्था रवाना हुआ। यात्रियों के पहले जत्थे की गाड़ियों को पर्यटन निदेशक वाईएस गंगवार ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
केदारनाथ धाम यात्रा के कपाट खुलने में अब कम समय रह गया है। सरकार और जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग यात्रा को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए दिन रात काम कर रहे हैं। इस बार यात्रा मार्ग से लेकर केदारनाथ धाम में अतिरिक्त पर्यावरण मित्र ड्यूटी पर तैनात रहेंगे, जिससे लगातार स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त रहे।
केदारनाथ नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी नीरज कुमार कुकरेती ने बताया कि केदार मंदिर परिसर, हेलीपैड, आस्था पथ, मंदिर मार्ग समेत भैरवनाथ मार्ग पर 55 पर्यावरण मित्र तैनात रहेंगे। इस तरह से औसतन हर किलोमीटर पर 20 पर्यावरण मित्र तैनात होंगे। उधर, सुलभ इंटरनेशनल की तरफ से भी करीब 550 पर्यावरण मित्रों की तैनाती की जा रही है।
चमोली जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को समय से सभी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने के निर्देश दिए। साथ ही धाम, यात्रा मार्ग, होल्डिंग प्वाइंट और मेडिकल हेल्थ पोस्ट पर बिजली पानी समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू करने के निर्देश दिए।
दूरसंचार विभाग को यात्रा मार्ग के साथ ही बदरीनाथ और घांघरिया में नेटवर्क कनेक्टिविटी सुचारु करने को कहा है। जबकि, जिला पूर्ति अधिकारी को डीजल, पेट्रोल, गैस आदि का पर्याप्त स्टॉक रखने को कहा है। इसके अलावा पेट्रोल पंपों पर पानी व शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। पुलिस विभाग को धाम में बाहरी लोगों का शत प्रतिशत वेरिफिकेशन करने को कहा है।

खाद्य प्रतिष्ठानों में रेट लिस्ट चस्पा करने सख्त निर्देश
देहरादून। खाद्य संरक्षा अधिकारी को सभी खाद्य प्रतिष्ठानों में रेट लिस्ट चस्पा करने सख्त निर्देश दिए हैं। यात्रा के मद्देनजर कमेड़ा से बदरीनाथ तक सेक्टरों में बांटा गया है। जहां सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। वहीं, माणा में 12 सालों बाद 14 मई से 25 मई तक आयोजित होने वाले पुष्कर कुंभ को लेकर पीडब्ल्यूडी को भीम पुल से केशव प्रयाग तक रेलिंग लगाने व संगम पर जंजीरे लगाने एवं बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this