Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ कांग्रेस की रैली, चारधाम यात्रा में विघ्न डालने की कोशिशः महेन्द्र भट्ट
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

कांग्रेस की रैली, चारधाम यात्रा में विघ्न डालने की कोशिशः महेन्द्र भट्ट

Lavc57.107.100

भारतीय जनता पार्टी के  प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने बुधवार को संविधान बचाओ रैली के औचित्य पर सवाल उठाए।  उन्होंने रैली को चारधाम यात्रा में विघ्न डालने की कोशिश करार दिया। भट्ट ने कहा कि कांग्रेस में थोड़ी सी भी नैतिकता शेष है तो राज्यहित और देश हित में उसे अपना यह कार्यक्रम रद्द करना चाहिए और यात्रा में सहयोग के लिए आगे आना चाहिए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट बुधवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।   भट्ट ने कहा कि कांग्रेस का संविधान के मुद्दे को उठाना, बिल्ली के सौ चूहे खाकर हज पर जाने जैसा है। उन्होंने कांग्रेस के अभियान की टाइमिंग और औचित्य पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि चारधाम यात्रा उत्तराखंड की आर्थिक रीढ़ का काम करती है।
भट्ट ने कहा कि विगत वर्ष में भी यात्रा प्रभावित करने के लिए कांग्रेस ने इसी तरह के अनेकों राजनैतिक प्रपंच किए थे। जो यात्रा के अंतिम दिनों तक केदारनाथ प्रतिष्ठा यात्रा के रूप में जारी रहे। कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति नॉन स्टॉप जारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि संविधान बचाने का दावा करने वाली कांग्रेस के हाथ लोकतंत्र और संविधान के खून से रंगे हुए हैं। देश के लोकतांत्रिक इतिहास में आपातकाल सबसे काला अध्याय है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...