मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में रविवार दोपहर तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित डंपर ने सामने से आ रही बाइक सवार दंपती व उनके दो मासूमों को रौंद दिया। मां-बेटे की मौके पर मौत हो गई जबकि युवक और उसका दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। डंपर चालक को पुलिस ने हिरासत लेकर घायलों को जिला अस्पताल भेजा। हादसा डिलारी क्षेत्र के गांव आलिया बाद के समीप हुआ है।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि थाना डिलारी क्षेत्र के गांव आलिया बाद निवासी मोहम्मद यूनुस, पत्नी तबस्सुम (26) व डेढ़ वर्षीय मोहम्मद साद व तीन वर्षीय ज़िकरान समेत परिवार को लेकर रिश्तेदारी में जा रहा था। लगभग साढ़े बारह बजे सड़क पर सामने से आ रहे तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी।


Leave a comment