पाकिस्तानी आतंकियों पर कार्रवाई के बाद केदारनाथ में गूंजे सेना के जयकारे

पाकिस्तानी आतंकियों पर कार्रवाई के बाद केदारनाथ में गूंजे सेना के जयकारे

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी आगामी 11 मई से बदरीनाथ और केदारनाथ धाम दर्शन समेत यात्रा व्यवस्थाओं, यात्रा मार्गों पर बीकेटीसी के यात्री विश्राम गृहों का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही वे मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना भी करेंगे।

सैनिकों की कुशलता के लिए किया गया विशेष रुद्राभिषेक

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच इन दिनों तनाव का माहौल है। जिसके तहत पाकिस्तान नापाक हरकत कर लगातार हमले कर रहा है, जिसका भारत मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। ऐसे में भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने और सभी सैनिकों की सलामती के लिए दुआएं की जा रही है। इसी कड़ी में केदारनाथ धाम में ऑपरेशन सिंदूर और भारतीय सेना के लिए विशेष पूजा-अर्चना के तहत रुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान केदारनाथ मंदिर परिसर में बाबा केदार के साथ ही भारतीय सेना के जयकारों की गूंज सुनाई दी।
बता दें कि आज केदारनाथ मंदिर में बदरी केदार मंदिर समिति और केदार सभा के पदाधिकारी, तीर्थ पुरोहित एवं पुलिसकर्मियों ने विशेष रुद्राभिषेक किया। जिसमें बाबा केदार से ऑपरेशन सिंदूर को कामयाब बनाने और भारतीय सेना को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने अपने संदेश में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को शौर्य का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा को लेकर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना संपन्न‌ हुई। जिसमें सेना की सलामती की प्रार्थना की गई। इसके अलावा उन्होंने कहा कि केदारनाथ यात्रा सरलता और सुगमता से चल रही है। बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल भी केदारनाथ धाम में मौजूद रहे। उन्होंने पूजा में शामिल होते हुए कहा कि हम अपने वीर जवानों की कुशलता की कामना करते हैं। जल्द ही तनावपूर्ण माहौल सामान्य हो जाए। उन्होंने कहा कि केदारनाथ यात्रा सकुशल चल रही है। इस दौरान उन्होंने तीर्थ यात्रियों से फीडबैक भी लिया।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this