Home उत्तराखंड न्यूज़ ऑपरेशन सिंदूर के बाद पिथौरागढ़ की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर कांबिंग शुरू
उत्तराखंड न्यूज़पिथौरागढ़

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पिथौरागढ़ की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर कांबिंग शुरू

सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी चितई गोल्ज्यू मंदिर और जागेश्वर धाम पहुंचे। यहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद जागेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सदस्यों के साथ बैठक की।

आपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद चीन और नेपाल सीमा से लगे सीमांत पिथौरागढ़ जिले की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर पुलिस व अर्द्धसैन्य बल अलर्ट मोड पर हैं। पुलिस और एसएसबी की गश्त और कांबिंग तेज हो गई है।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर सीओ गोविंद बल्लभ जोशी और कुंवर सिंह रावत के नेतृत्व में धारचूला, बलुवाकोट, जौलजीबी, अस्कोट और झूलाघाट थाना क्षेत्रों में काली नदी किनारे नियमित गश्त और कांबिंग हुई।
सीमा पर स्थित गांवों में रहने वालों को क्षेत्र में किसी तरह की संदिग्ध गतिविधियां करते लोग नजर आने पर पुलिस चौकी और एसएसबी पोस्टों पर तत्काल सूचना देने की अपील की जा रही है। सीओ गोविंद बल्लभ भट्ट ने नैनी सैनी एयरपोर्ट का भी निरीक्षण किया। एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को आने वाले सभी विमान यात्रियों की सघन चेंकिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही एयरपोर्ट की सुरक्षा सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ करने को कहा। आपरेशन सिंदूर के बाद अल्मोड़ा पुलिस भी अब अलर्ट मोड पर आ गई है।
मंदिर परिसर में खराब सीसीटीवी जल्द बदलने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में लगी क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने व डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) व हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (एचएचएमडी) से चेकिंग करने के निर्देश दिए।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...