Tuesday , 15 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ रिश्वत लेते चौकी इंचार्ज के गिरफ्तार होने के बाद चौकी से हटाए गए 11 सिपाही
उत्तराखंड न्यूज़क्राइमदेहरादून

रिश्वत लेते चौकी इंचार्ज के गिरफ्तार होने के बाद चौकी से हटाए गए 11 सिपाही

रिश्वत लेते चौकी इंचार्ज के गिरफ्तार होने के बाद चौकी से हटाए गए 11 सिपाही

देहरादून। आईएसबीपी चौकी इंचार्ज के रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार होने के बाद एसएसपी अजय सिंह ने चौकी में तैनात 11 पुलिसकर्मियों को चौकी से हटाकर अन्यत्र स्थानान्तरण कर दिया है। एसएसपी ने कोतवाली पटेलनगर पहुँचकर अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्याे की समीक्षा की और ब्रीफ किया। एसएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने कार्याे का निर्वहन करने के लिए निर्देशित किया। एसएसपी ने कर्तव्यों में शिथिलता अथवा लापरवाही बरतने वालो के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए चौकी आइएसबीटी में नियुक्त 11 पुलिस कर्मियों को अन्यत्र स्थानांतरित किया है। गुरूवार को एसएसपी ने कोतवाली पटेलनगर पहुंचकर कोतवाली में नियुक्त अधिकारी व कर्मचारियों के कार्यों की समीक्षा की, साथ ही विवेचनाधीन अभियोगों तथा लम्बित प्रार्थना पत्रों के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर से जानकारी प्राप्त की गई। इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को ब्रीफ करते हुए उन्हें पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही कर्तव्यों के प्रति शिथिलता अथवा लापरवाही बरतने पर सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी। पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिये एसएसपी ने चौकी आईएसबीटी में नियुक्त 11 पुलिसकर्मियों को जनपद के अन्य थानों में स्थानान्तरित किया गया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles