शिक्षक में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत से खुले मंच पर मांगा प्रमोशन, कई सालों से लटका है मामला

शिक्षक में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत से खुले मंच पर मांगा प्रमोशन, कई सालों से लटका है मामला

सूबे के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत उस वक्त सकते में आ गए, जब उनके सामने ही मंच पर खड़े होकर एक शिक्षक ने व्यवस्था पर सवाल दाग दिए। इतना ही नहीं शिक्षक ने प्रधानाचार्य पदों पर प्रमोशन में देरी और सरकारी नियमों की अनदेखी पर सीधे-सीधे धन सिंह रावत को आड़े हाथों ले लिया। जिससे कुछ देर के लिए मंच और पंडाल में असंमजस की स्थिति बन गई। इसी बीच किसी ने रोकने की कोशिश भी की, लेकिन शिक्षक अपने बातों पर कायम रहे। सरकारी कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री को आड़े हाथों पर लेने का यह मामला अब सुर्खियों में आ गया है।

सूबे के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत उस वक्त सकते में आ गए, जब उनके सामने ही मंच पर खड़े होकर एक शिक्षक ने व्यवस्था पर सवाल दाग दिए। इतना ही नहीं शिक्षक ने प्रधानाचार्य पदों पर प्रमोशन में देरी और सरकारी नियमों की अनदेखी पर सीधे-सीधे धन सिंह रावत को आड़े हाथों ले लिया। जिससे कुछ देर के लिए मंच और पंडाल में असंमजस की स्थिति बन गई। इसी बीच किसी ने रोकने की कोशिश भी की, लेकिन शिक्षक अपने बातों पर कायम रहे। सरकारी कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री को आड़े हाथों पर लेने का यह मामला अब सुर्खियों में आ गया है।
जानकारी के मुताबिक, चमोली जिले में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम उस समय सुर्खियों में आ गया, जब एक शिक्षक ने भरे मंच से शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत को सीधे-सीधे आड़े हाथों ले लिया। मामला प्रधानाचार्य पदों पर प्रमोशन में हो रही देरी और सरकारी नियमों की अनदेखी से जुड़ा था। जहां एक शिक्षक ने खुले मंच से ही व्यवस्था पर सवाल खड़े किए और कहा कि श्मंत्री जी, वरना आपको लोग गंभीरता से नहीं लेंगे। शिक्षक का यह बयान सुनकर मंच और पंडाल में सन्नाटा छा गया।
मंत्री धन सिंह रावत के बगल में खड़े शिक्षक कहते नजर आ रहे हैं कि 2016 से तड़प प्रमोशन के लिए रहे हैं। 2300 प्रमोशन होने हैं। पूरे उत्तराखंड के विद्यालय प्रधानाचार्य विहीन हैं। कब भरेंगे ये पद? मंत्री जी, आप इसे गंभीरता से लीजिए। जिस पर धन सिंह रावत कहते हैं कि हो गया तो बतातें हैं। इसके बाद शिक्षक कहते हैं कि मंत्री जी, सुनिए। हम बच्चों में कॉन्फिडेंस की कमी कर रहे हैं। मैं एक शिक्षक हूं।
इसी बीच पीछे से एक महिला आती है जो शिक्षक को रोकने की कोशिश करती है, लेकिन शिक्षक महिला को रोकते हुए कहते हैं आप रूकिए एक मिनट। वहीं, मंत्री धन सिंह रावत भी महिला को रोकते हुए कहते हैं कि बोलने दीजिए इसके बाद शिक्षक कहते नजर आ रहे हैं कि क्या मैं गलत कर रहा हूं। इसके बाद कोई अन्य शख्स माइक थामकर शिक्षकों का पक्ष रखते हैं। साथ ही मामले के कोर्ट में पहुंचने की बात करते हैं। इसके साथ ही प्रमोशन करने की मांग करते हैं। आखिर में धन सिंह रावत कहते हैं कि कोर्ट से आप केस वापस लें, अगले दिन ही प्रमोशन कर देंगे।
पूरे मामले में शिक्षक कहना था कि सालों से प्रमोशन के लिए योग्य शिक्षक इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सरकारी तंत्र की हीलाहवाली के चलते न तो नियम स्पष्ट हैं और न ही प्रक्रिया पारदर्शी है। शिक्षक ने मंच से ये भी कहा कि वो डरते नहीं, इसलिए अपना नाम और पहचान भी खुद ही सार्वजनिक कर रहे हैं। ताकि, कोई यह न कहे कि वो छिपकर बोल गए। उधर, अब लोग शिक्षक की बेबाकी की सराहना कर रहे हैं और सरकार से सवाल कर रहे हैं कि आखिर शिक्षा विभाग की अनदेखी कब तक जारी रहेगी?

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this