Monday , 14 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ अलकनंदा व सरस्वती नदी का जलस्तर बढ़ा, पुष्कर कुंभ में जल पुलिस की तैनाती
उत्तराखंड न्यूज़चमोलीदेश-विदेश

अलकनंदा व सरस्वती नदी का जलस्तर बढ़ा, पुष्कर कुंभ में जल पुलिस की तैनाती

अभी तक 40 हजार से अधिक श्रद्धालु पुष्कर कुंभ का पुण्य अर्जित कर चुके हैं। श्रद्धालु प्रयाग स्नान करने के बाद बदरीनाथ धाम के दर्शनों को भी पहुंच रहे हैं। जिससे धाम में खूब चहल-पहल बनीं हुई है।

उच्च हिमालय क्षेत्रों में ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं, जिससे अलकनंदा और सरस्वती नदी का जलस्तर बढ़ गया है। पुलिस प्रशासन ने पुष्कर कुंभ के लिए केशव प्रयाग पहुंच रहे श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान करने के लिए कहा जा रहा है।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रयाग स्थल पर जल पुलिस के साथ ही आईटीबीपी और गढ़वाल स्काउट के जवानों की तैनाती भी की गई है।माणा गांव के ग्राम प्रधान व प्रशासक पीतांबर मोल्फा का कहना है कि नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है।

आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडू, केरल, तेलंगाना आदि जगहों के हजारों श्रद्धालु कुंभ स्नान और सरस्वती मंदिर के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। रविवार को करीब 8000 श्रद्धालुओं ने प्रयाग स्नान कर अपने पितरों का पिंडदान किया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

छह वर्षों में 30,286 लाभार्थियों तक पहुंचा उद्यान विभाग की योजनाओं का लाभ

पर्वतीय क्षेत्रों में बागवानी को किसानों की आजीविका का बेहतर माध्यम बनाने...

ओपीयू-आईवीएफ तकनीक से साहीवाल गाय ने दिया बद्री बछिया को जन्म

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर और राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान...