Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ ग्रामीणों ने मंदिर में चोरी करते हुए युवक को रंगेहाथ पकड़ा
उत्तराखंड न्यूज़क्राइम

ग्रामीणों ने मंदिर में चोरी करते हुए युवक को रंगेहाथ पकड़ा

Lavc57.107.100

कंडारीखोड मल्ला के ग्रामीण गांव से 4 किलोमीटर दूर खड़ी पहाड़ी पर स्थित दीवा ठोंकी मंदिर में नई फसल का भोग लगाने गए हुए थे। जहां लगभग सुबह 7 बजे ग्रामीणों के मंदिर में पहुंचने पर उन्हें एक युवक मंदिर का दान पत्र तोड़ते हुए दिखाई दिया। इस दौरान ग्रामीणों को देख युवक भागने लगा। कुछ युवकों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। उसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

मामले को लेकर पुलिस स्टेशन प्रभारी माईथान अरुण कुमार ने बताया कि आरोपी युवक के बारे में पुलिस गहन छानबीन कर रही है। आरोपी का पुराना रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। मौके पर सड़क से एक व्यावसायिक नंबर की स्कूटी भी बरामद की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि शाम को एक संदिग्ध युवक शाम 6 बजे गांव के पास की सड़क पर स्कूटी खड़ी की थी। जिससे पूछने पर उसने बताया कि वह प्रोफेशनल कैंपिंग करता है। जिसके तहत वो आज दिवाठोंकी मंदिर दर्शन करने के साथ ही रात्रि विश्राम करने जा रहा है।

ग्रामीणों ने जब उसे चोरी करते हुए पकड़ा तो वह ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोपी के पास मंदिर के दान पत्र से चोरी किए धनराशि के 18 सौ रुपए भी बरामद हुए। युवक ने बताया कि उसने मंदिर में पूजन के लिए रखे हथियार से दान पत्र को तोड़ा था। आरोपी ने बताया कि मंदिर की जानकारी उसने गूगल मैप से हासिल की थी।

यहां तक पंहुचने के लिए वो हल्द्वानी से चार मई को  स्कूटी किराए पर लाया। युवक पिछले 15 दिनों तक कहां कहां गया इसकी भी पड़ताल की जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक आनलाइन पहाड़ी उत्पाद बेचने वाली फर्म में काम करता है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...