Home ताज़ा ख़बर सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने किया अग्रिम सैन्य ठिकानों का दौरा
ताज़ा ख़बरदेश-विदेशफ़ौज

सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने किया अग्रिम सैन्य ठिकानों का दौरा

सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने ऑपरेशन के सक्रिय चरण के दौरान सैनिकों की असाधारण वीरता और क्षमता की सराहना की। उन्होंने कहा कि शत्रु द्वारा सुरक्षा भंग करने के कई प्रयासों को बेअसर करने में भारतीय सैनिकों के समर्पण, दृढ़ साहस और दृढ़ प्रतिबद्धता दिखाई है। सीडीएस ने सैनिकों को पूरी क्षमता के साथ किसी भी चुनौती का जवाब देने के लिए हमेशा तैयार रहने की आवश्यकता पर जोर दिया।

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने 19 मई, 2025 को सशस्त्र बलों का मनोबल बढ़ाने के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सूरतगढ़ सैन्य स्टेशन और नलिया वायु सेना स्टेशन का दौरा किया। उन्होंने सैनिकों के साथ बातचीत करते हुए उभरती सुरक्षा चुनौतियों के मद्देनजर परिचालन तत्परता और लचीलेपन के महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने सैनिकों की परिचालन तैयारियों और उच्च मनोबल की सराहना की तथा भविष्य के खतरों का प्रभावी ढंग से जवाब देने की उनकी क्षमता पर विश्वास व्यक्त किया।

सीडीएस के साथ लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह, आर्मी कमांडर साउथ वेस्टर्न कमांड और एयर मार्शल नागेश कपूर, एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, साउथ वेस्टर्न एयर कमांड भी थे। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सैनिकों के अनुकरणीय साहस की सराहना भी की। उन्हें ऑपरेशन में इस्तेमाल की गई नवीनतम और मजबूत वायु रक्षा प्रणालियों से अवगत कराया गया। जनरल चौहान ने इस दौरान वरिष्ठ सैन्य कमांडरों के साथ रणनीतिक चर्चा भी की।

जनरल अनिल चौहान ने ऑपरेशन के सक्रिय चरण के दौरान सैनिकों की असाधारण वीरता और क्षमता की सराहना की। शत्रु द्वारा सुरक्षा भंग करने के कई प्रयासों को बेअसर करने में भारतीय सैनिकों के समर्पण, दृढ़ साहस और दृढ़ प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि ये सैनिक व्यावसायिकता के उच्चतम मानकों को बनाए रखते हैं। सीडीएस ने सैनिकों को पूरी क्षमता के साथ किसी भी चुनौती का जवाब देने के लिए हमेशा तैयार रहने की आवश्यकता पर जोर दिया।

अपने संबोधन के दौरान सीडीएस ने अंतर-सेवा तालमेल की प्रशंसा की। जनरल चौहान ने स्थानीय नागरिक प्रशासन को भी उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और ऐसी गंभीर स्थिति में सैन्य-नागरिक तालमेल के महत्व को रेखांकित किया।

इस यात्रा ने देश के जांबाज सशस्त्र बलों के प्रति राष्ट्र की कृतज्ञता की पुष्टि की तथा एकता, तत्परता और अटूट राष्ट्रीय प्रतिबद्धता के संदेश को और मजबूत किया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी ने दिया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड...

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य कल करेंगे नामांकन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी...

अलकनंदा तट पर चला स्वच्छता अभियान, एसएसबी कार्मिकों ने किया श्रमदान

स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत बुधवार, 1 अक्टूबर को केंद्रीयकृत प्रशिक्षण...