Tuesday , 15 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह

वहीं ऋषिकेश से पंज प्यारों की अगुवाई में सिख श्रद्धालुओं का जत्था शुक्रवार को गोविंदघाट गुरुद्वारा पहुंचा। शनिवार को गोविंदघाट गुरुद्वारे में अरदास के बाद पंज प्यारों की अगुवाई में श्रद्धालुओं का जत्था हेमकुंड साहिब के लिए रवाना होगा।

हेमकुंड साहिब यात्रा का शुभारंभरू पंज प्यारों की अगुवाई में श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

गोविंदघाट से पंज प्यारों की अगुवाई में सिख श्रद्धालुओं का जत्था आज शनिवार को बैंड बाजों की धुन के साथ घांघरिया के लिए रवाना होगा। हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। कपाट खुलने को लेकर तीन हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं और शुक्रवार को 500 से अधिक श्रद्धालु घांघरिया पहुंच चुके हैं।

घांघरिया में रात्रि प्रवास करने के बाद अगले दिन रविवार को वह हेमकुंड के लिए रवाना होंगे और निर्धारित समय पर विधि विधान के साथ हेमकुंड साहिब के कपाट खोल दिए जाएंगे। गुरुद्वारे के प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े सात बजे अखंड पाठ होगा उसके बाद 15 मिनट का शबद कीर्तन और 7ः50 पर अरदास होगी।

पहले दिन के लिए चार हजार से अधिक ने पंजीकरण करवाया

आठ बजे यात्रा शुभारंभ का हुकमनामा लिया जाएगा। उसके बाद बैंडबाजों की धुन के साथ पंज प्यारों की अगुवाई में सरोपे पहनाकर सभी संगतों को हेमकुंड के लिए रवाना किया जाएगा। बताया कि पहले दिन के लिए चार हजार से अधिक ने पंजीकरण करवाया है। तीन हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं जिसमें से 500 से अधिक घांघरिया पहुंच गए हैं। इस साल कपाट खुलने के समय पंजाब से सतनाम, हरविंदर सिंह और गढ़वाल स्काउट की बैंड पार्टी मौजूद रहेगी। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles