Tuesday , 15 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ दोहरे हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड न्यूज़क्राइमदेश-विदेशदेहरादून

दोहरे हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार आरोपी सागर हुड़िया इससे पूर्व कोतवाली रुद्रपुर से बलात्कार के आरोप में जेल जा चुका है। बहरहाल पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

सात आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल
उधमसिंहनगर। दोहरे हत्याकांड में बीते माह से फरार रहे एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड को अंजाम देने वाले पांच भाईयों सहित 7 आरोपी पूर्व में ही गिरफ्तार हो चुके है।
मिली जानकारी के अनुसार बीते माह 28 अप्रैल को कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र में हुये डबल मर्डर की वारदात को अंजाम देने वाले पांच सगे भाईयों एंव दो अन्य मुख्य आरोपियों को मय घटना में प्रयुक्त पिस्टल सहित गिरफ्तार किया जा चुका था। परन्तु मामले में एक आरोपी सागर हुड़िया घटना के दिन से लगातार फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस लगातार ताबड़तोड़ दबिश दे रही थी और फरार आरोपी के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट भी न्यायालय से जारी किया जा चुका था। बीती शाम पुलिस ने एक सटीक सूचना के बाद आरोपी सागर हुड़िया को किच्छा रोड होटल उदय रेजिडेंसी के पास से गिरफ्तार किया गया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles