Home उत्तर प्रदेश बैंकॉक में यूपी टूरिज्म की इंटरनेशनल ब्रांडिंग की तैयारी में जुटी योगी सरकार
उत्तर प्रदेशदेश-विदेशपर्यटन

बैंकॉक में यूपी टूरिज्म की इंटरनेशनल ब्रांडिंग की तैयारी में जुटी योगी सरकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक विरासत को वैश्विक पटल पर चमकाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

इस दिशा में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग आगामी 26 से 28 अगस्त 2025 तक बैंकॉक में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित पैसिफिक एशिया ट्रैवल एसोसिएशन (PATA) 2025 में अपनी भव्य उपस्थिति दर्ज कराने की तैयारी में जुट गया है। यह आयोजन उत्तर प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों और निवेशकों के लिए एक आकर्षक टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में पेश करेगा, जिससे प्रदेश की पर्यटन क्षमता और अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयां मिलेंगी।

प्रदर्शित होगी उत्तर प्रदेश के भव्य विरासत की झलक

PATA बैंकॉक 2025 में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग 36 वर्ग मीटर के शानदार स्टॉल के माध्यम से राज्य की अनूठी छटा प्रदर्शित करेगा। यहां बौद्ध सर्किट जैसे सारनाथ, कुशीनगर और श्रावस्ती, साथ ही आध्यात्मिक और ऐतिहासिक स्थल जैसे वाराणसी, अयोध्या और महाकुम्भ को प्रमुखता दी जाएगी। स्टॉल में एलईडी वॉल स्क्रीन और ऑटो-नेविगेशन स्क्रीन पर राज्य के पर्यटन स्थलों की जीवंत छवियां प्रदर्शित की जाएंगी।

पर्यटक एआर (आग्युमेटेड रियलिटी) आधारित डिजिटल टच पैनल पर उत्तर प्रदेश के छह खूबसूरत स्थलों की पृष्ठभूमि में सेल्फी भी ले सकेंगे। यहां आने वाले मेहमानों को न केवल उत्तर प्रदेश की हस्तकला और ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट) से परिचित कराया जाएगा, बल्कि प्रदेश के ऐतिहासिक मंदिर, उनकी वास्तुकला और महात्म्य का भी रचनात्मक प्रदर्शन होगा, जिससे प्रदेश की समृद्ध धार्मिक-सांस्कृतिक परंपरा की विशिष्ट झलक मिलेगी।

रोड शो में 100 से अधिक स्टेक होर्ल्डस को जोड़ने की तैयारी

आयोजन में न केवल यूपी की प्रदर्शनी देखने को मिलेगी बल्कि योगी सरकार की इससे आगे बढ़कर बैंकॉक में एक दिन के अंतरराष्ट्रीय रोडशो का आयोजन भी करेगी, जो PATA आयोजन से पहले या बाद में होगा। इस शानदार रोडशो में 100 से अधिक स्टेक होल्डर्स प्रतिभाग करेंगे, जैसे ट्रैवल ट्रेडर्स, ट्रैवल मीडिया और प्रभावशाली हस्तियां भी मौजूद रहेंगी।

आयोजन बैंकॉक के द वेस्टिन ग्रांड सुखमवित, बैंकॉक मारियट मार्क्विस क्वीन्स पार्क या रैडिसन ब्लू प्लाजा जैसे तारांकित होटल में होगा। यहां हाई-टी, सेमिनार और कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी, जो उत्तर प्रदेश के पर्यटन पैकेज और निवेश अवसरों को हाइलाइट करेंगी। यहां तस्वीरें, फिल्में और प्रचार सामग्री भी प्रदर्शित की जाएंगी। अंग्रेजी में निपुण अधिकारी और स्थानीय भाषा के दुभाषिए आगंतुकों को प्रदेश की खूबियों से रूबरू कराएंगे, जिससे वैश्विक स्तर पर उत्तर प्रदेश की अपील बढ़ेगी।

टीवी, रेडियो और आउटडोर ब्रांडिंग पर जोर

उत्तर प्रदेश को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर चमकाने के लिए योगी सरकार ने प्रभावी प्रचार रणनीति तैयार की है। सरकार द्वारा थाईलैंड के तीन प्रमुख टीवी और तीन रेडियो चैनलों पर 30-सेकंड की प्रचार सामग्री सुबह और शाम के पीक आवर्स में तीन दिनों तक प्रसारित होगी। इसके अलावा, बैंकॉक के हवाई अड्डों, मेट्रो स्टेशनों, मॉल और बस टर्मिनस जैसे 10 प्रमुख स्थानों पर 30-सेकंड की प्रचार सामग्री 15 बार प्रतिदिन, तीन दिनों तक दिखाई जाएगी। स्थिर डिजिटल स्क्रीन भी तीन दिनों तक ब्रांडिंग को बढ़ावा देंगे।

दो मुख्यधारा और दो यात्रा-संबंधी पत्रिकाओं व अखबारों को भी यूपी के पर्यटन सेक्टर के प्रचार-प्रसार मुहिम से जोड़ा जाएगा। कुल मिलाकार PATA 2025 उत्तर प्रदेश की खूबसूरती, आध्यात्मिकता और यहां पर्यटन सेक्टर में निवेश के अवसरों को दुनिया के सामने लाने का बड़ा मंच साबित होने जा रहा है।

यूपी के स्टॉल पर आगंतुकों का होगा भव्य स्वागत

PATA बैंकॉक 2025 में स्टॉल पर आगंतुकों का स्वागत खास अंदाज में होगा। पेयजल, चाय और कॉफी की व्यवस्था के साथ उत्तर प्रदेश पर्यटन के ब्रोशर, नक्शे और पीआर किट वितरित किए जाएंगे। 200 अंग्रेजी और 100 स्थानीय भाषा के सेट में ब्रोशर, लघु वीडियो और फिल्में आगंतुकों को उपलब्ध होंगे। विज़िटर बुक और कार्ड संग्रह की सुविधा से आगंतुकों की राय और संपर्क विवरण दर्ज किए जाएंगे।

मोबाइल ऐप और वेबसाइट के प्रचार के लिए क्यूआर कोड और नवीनतम तकनीक का उपयोग होगा, जिससे पर्यटक आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकें और बुकिंग कर सकें। आकर्षक नारे जैसे ‘उत्तर प्रदेश – वह भूमि जहां भगवान बुद्ध ने जीवन और उपदेश दिए’ और ‘उत्तर प्रदेश में अपनी बोधि यात्रा शुरू करें’ पर्यटकों और निवेशकों को लुभाएंगे।

यूपी अनंत संभावनाओं की भूमि

बता दें कि योगी आदित्यनाथ की सरकार उत्तर प्रदेश को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। PATA बैंकॉक 2025 में प्रदेश की भव्य भागीदारी राज्य की बौद्ध, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को दुनिया भर के पर्यटकों और निवेशकों तक पहुंचाएगी।

यह आयोजन न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि निवेश के नए अवसर भी खोलेगा, जिससे उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा। योगी सरकार का यह विजन ‘उत्तर प्रदेश: अनंत संभावनाओं की भूमि’ को साकार करेगा। 26 से 28 अगस्त 2025 तक बैंकॉक में होने वाला यह शानदार प्रदर्शन दुनिया को उत्तर प्रदेश की अनोखी झलक दिखाने का अविस्मरणीय अवसर होगा, जो राज्य को वैश्विक पर्यटन का सितारा बनाएगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

कैंची धाम में दर्शन के लिए लागू होगी ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था, रोजाना 25 हजार श्रद्धालुओं की सीमा का प्रस्ताव

उत्तराखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़,...

मसूरी में अक्षय कुमार और राशि खन्ना की फिल्म की शूटिंग, एक झलक पाने को उमड़ी प्रशंसकों की भीड़

उत्तराखंड की पहाड़ियों की रानी मसूरी में गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेता अक्षय...

बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या 20.13 लाख के पार, यात्रा में अभी एक माह शेष

उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में इस वर्ष तीर्थयात्रियों की संख्या...