Tuesday , 15 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सांसद अनिल बलूनी ने दिशा की बैठक लेते हुए अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
उत्तराखंड न्यूज़चमोलीताज़ा ख़बर

सांसद अनिल बलूनी ने दिशा की बैठक लेते हुए अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

गढवाल सांसद अनिल बलूनी ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक लेते हुए केन्द्र पोषित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय से योजनाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए। सांसद ने केंद्र पोषित योजनाओं के तहत मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास ग्रामीण व शहरी, पीएम स्वनिधि, पीएमजीएसवाई, जल जीवन मिशन की समीक्षा की।

सांसद अनिल बलूनी ने जिलाधिकारी संदीप तिवारी को मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए। वहीं कहा कि औली को विश्वस्तरीय टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाने को लेकर कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि चमोली जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में 11 टॉवर स्वीकृत हुए हैं वहां सम्पर्क मार्ग नहीं हैं उन पर तेजी से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर अपनी सांसद निधि से ब्लड सैपरेशन यूनिट देने की बात भी कही।

अनिल बलूनी ने जलसंस्थान से जलजीवन मिशन कार्यो की जानकारी ली। साथ ही सीएमओ को जो मरीज बाहर रेफर किए जाते उनका रेगुलर फॉलोअप करने के निर्देश दिए। उन्होंने वन भूमि हस्तारण के कारण लंबित योजनाओं को लेकर आपसी समन्वय से जनहित में तेजी से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं निजमुला सड़क पर निर्मित पुल को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए। वहीं उन्होंने एनएचआईडीसीएल को नालियों की शिकायतों को लेकर एक सप्ताह में कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

सांसद ने मानसून की तैयारियों और आगामी नन्दा देवी राजजात की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी से जानकारी ली। नन्दा राजजात यात्रा को लेकर केन्द्र सरकार के स्तर से जो भी कार्य होने हैं उनकी सूची समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ताकि समय से कार्य शुरू किए जा सकें।

संदीप तिवारी ने बताया कि जल जीवन मिशन में टोटल हाउस होल्ड 76,725 के सापेक्ष 76,532 एफएचटीसी की गयी है। जनपद में अटल आयुष्मान योजना में 2,29,384 कार्ड बनाए गए हैं। वहीं 51,013 मरीजों ने योजना का लाभ लिया। उन्होंने बताया कि जनपद में कर्ण प्रयाग व गोपेश्वर में जन औषधि केन्द्र संचालित किए जा रहे हैं और पोखरी में जन औषधि केन्द्र को लेकर प्रक्रिया गतिमान है। पीएमजीएसवाई में सैंक्शन 214 सड़कों में से 195 पर कार्य पूर्ण हो चुका है। पीएमजीएसवाई-04 में 35 सड़कों का सर्वे किया जा चुका है और 41 में सर्वे किया जा रहा है। वहीं 24 की डीपीआर कम्पलीट हो गयी हैं। पीडब्ल्यूडी के कुल 179 कार्यों के सापेक्ष 34 में वित्तीय स्वीकृति व 58 में सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त हुई है।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में गैरसैंण ब्लॉक में मशरूम और दशोली ब्लॉक में कीवी व लीलियम का अच्छा उत्पादन किया जा रहा है। वहीं कृषि विभाग की आत्मा योजना के अन्तर्गत 32 कृषकों को प्रशिक्षण के लिए परमार यूनिवर्सिटी हिमाचल भेजा गया था। जनपद में 41,000 किसान क्रेडिट कार्ड बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के अंतर्गत पोर्टल पर पंजीकृत कृषकों 53,129 के सापेक्ष 48,664 कृषकों को लाभान्वित किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना में 2,111 लक्ष्य के सापेक्ष 2,091 आवास पूर्ण हो चुके हैं वहीं पीएमएवाई 2 में 14,057 आवेदन लिए गए हैं। पीएम स्वनिधि में लक्ष्य 789 के सापेक्ष 967 स्ट्रीट वेंडरों का लोन वितरित किया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद में लुप्त होने वाली राजमा को बचाने के लिए जिला योजना में प्लान बनाया गया है।

नन्दा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने बताया कि अभी निर्माण कार्यों के प्रस्ताव लिए जा रहे हैं मानसून अवधि में टेंडरिंग की जाएगी और उसके बाद कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।

इस दौरान थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, पीडी आनन्द सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी व नगर निकायों को अध्यक्ष मौजूद रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles