केन्द्र की मोदी सरकार के 11 साल का कार्यकाल रहा ऐतिहासिकः धामी

केन्द्र की मोदी सरकार के 11 साल का कार्यकाल रहा ऐतिहासिकः धामी

12 से 14 जून तक होगी ‘विकसित भारत संकल्प सभा’
देहरादून। इस अभियान के महत्वपूर्ण कार्यक्रम में प्रत्येक मंडल में 12 से 14 जून तक विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित की जाएगी। जिसमें उपस्थित जनसमूह के साथ विकसित भारत के लिए संकल्प लिया जाएगा। 15-17 जून तक शहरों में मोहल्ला चौपाल और ग्राम पंचायत केंद्रों में पंचायत चौपाल भी आयोजित की जाएंगी। उनमें भी उपस्थित लोगों को विकसित भारत का संकल्प लिया जाएगा और मोदी सरकार की उपलब्धियों का पत्रक घर-घर वितरित किया जाना जाएगा।

भाजपा ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की थीम पर शुरू की जश्न की शुरुआत
मोदी सरकार के आने के बाद देश ने एक्सपोर्ट इंडस्ट्री में एक नया मुकाम हासिल किया
देहरादून। केंद्र की मोदी सरकार के कार्यकाल को 11 साल पूरे होने पर उत्तराखंड में भाजपा ने अपने कार्यक्रमों की शुरुआत कर दी है। इसी के तहत आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। महेंद्र भट्ट ने अपने महीने भर के कार्यक्रमों की जानकारी दी। जबकि सीएम धामी ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों का बखान किया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मोदी कार्यकाल के 11 वर्ष पूरे होने पर इस दिन को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह भारत की राजनीति का ऐतिहासिक कालखंड है। जब भारत पूरी दुनिया का केंद्र बना है। हम उस युग में जी रहे हैं जहां हमें अपने देश को विकासशील से विकसित होते देखने का सौभाग्य प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह 11 साल वही हैं, जब पहली बार पॉलिटिक्स में परफॉर्मेंस की एक नई मिसाल कायम की गई। साल 2014 में मोदी गवर्नमेंट आने से पहले बिचौलियों की मौज हुआ करती थी और साल 2014 के बाद गवर्नमेंट सीधे लाभार्थी से जुड़ी, और सरकार की योजनाओं का लाभ डायरेक्ट ग्राउंड जीरो पर पहुंचने लगा।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि 14 से पहले भारत देश में केवल आयात हुआ करता था। लेकिन मोदी गवर्नमेंट आने के बाद देश ने एक्सपोर्ट इंडस्ट्री में एक नया मुकाम हासिल किया और आज भारत, दुनिया के टॉप एक्सपोर्टर कंट्री में शामिल है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में पिछले 11 सालों में 27 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं, जो कि कई जनकल्याणकारी योजनाओं का असर है। इसी की वजह से गरीबी की दर में 5 फीसदी की कमी आई है। धारा 370, यूसीसी, तीन तलाक, वक्फ संशोधन केवल मोदी ने मुमकिन किया है।

मोदी शासन के 11 सालों के कार्यकाल को लेकर सभी जिलों में होंगे कार्यक्रमः महेंद्र भट्ट
देहरादून।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि, मोदी शासन के 11 सालों के कार्यकाल को लेकर सभी जिलों में कार्यक्रम शुरू कर दिए गए हैं। कल 11 जून से राज्य से सभी जिलों में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया जाएगा। साथ ही सभी जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की जाएंगी। जिसमें सरकार के मंत्री, सांसद और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। इसके अलावा प्रमुख सम्मेलन भी आयोजित किए जाने हैं। जिसमें 19 संगठनात्मक जिलों में 57 वक्ताओं को भेजा जाएगा।

मोदी ने इन 11 सालों में देश में कई बड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर की सौगात दी
देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धमाी ने आगे कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से मोदी ने दुनिया को स्पष्ट कर दिया है कि आतंकवाद के खिलाफ घर में जाकर बदला लिया जाएगा। मोदी ने इन 11 सालों में देश में कई बड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर की सौगात दी। चिनाब ब्रिज, ऋषिकेश कर्णप्रयाग, दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस जैसे कई ऐसे बड़े प्रोजेक्ट हैं जिन्होंने इन 11 सालों में देश की प्रगति की नींव रखी है। एयर कनेक्टिविटी को लेकर भी मुख्यमंत्री धामी ने मोदी के कार्यकाल की तारीफ की। उन्होंने उत्तराखंड के परिपेक्ष में कहा कि देहरादून से आज 60 शहरों के लिए डायरेक्ट फ्लाइट है। हेली सेवाओं की भी उन्होंने तारीफ की।

12 से 14 जून तक होगी ‘विकसित भारत संकल्प सभा’
देहरादून। इस अभियान के महत्वपूर्ण कार्यक्रम में प्रत्येक मंडल में 12 से 14 जून तक विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित की जाएगी। जिसमें उपस्थित जनसमूह के साथ विकसित भारत के लिए संकल्प लिया जाएगा। 15-17 जून तक शहरों में मोहल्ला चौपाल और ग्राम पंचायत केंद्रों में पंचायत चौपाल भी आयोजित की जाएंगी। उनमें भी उपस्थित लोगों को विकसित भारत का संकल्प लिया जाएगा और मोदी सरकार की उपलब्धियों का पत्रक घर-घर वितरित किया जाना जाएगा।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this