कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के नेतृत्व में भीड़ ने घेरा त्यूणी थाना

कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के नेतृत्व में भीड़ ने घेरा त्यूणी थाना

वैसे मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आलाधिकारियों ने दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया था, लेकिन प्रदर्शनकारी पुलिस की इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। इसलिए आज चकराता विधायक प्रीतम सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने त्यूणी थाने का घेराव किया।

सैनिक की पिटाई का मामला, पुलिस पर गंभीर आरोप
देहरादून। चकराता से कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने बुधवार को सैकड़ों समर्थकों के साथ त्यूणी थाने पहुंचे और थाने का घेराव कर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। आरोप है कि बीते दिनों त्यूणी थाना पुलिस ने सेना के जवान के साथ मारपीट की थी। इस मामले में विभाग वैसे तो दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड भी कर चुका है, लेकिन पुलिस की इस कार्रवाई से कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह और स्थानीय जनता संतुष्ट नहीं है।
विधायक प्रीतम सिंह ने साफ किया है कि वो इस मामले को सदन में भी उठाएंगे और जरूरत पड़ी तो हाईकोर्ट भी जाएंगे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। लोगों ने त्यूणी थाना पुलिस पर उत्पीड़न और भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया।
दरअसल, प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बीते दिनों त्यूणी थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने सेना के जवान के साथ अभद्रता और बर्बरता की है। चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने घटना की निंदा करते हुए आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।
चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस ने सेना के जवान के साथ पहले अभद्रता की और फिर उसके साथ मारपीट भी की। इतना ही नहीं पुलिस ने जबरदस्ती सेना के जवान से माफीनामा भी लिखवाया। यदि सेना के जवान के साथ इस तरह का व्यवहार हो सकता है, तो आम आदमी के साथ क्या होता होगा? चकराता विधायक प्रीतम सिंह का आरोप है कि पुलिस के लोग नशे में चूर थे। अक्सर पुलिस के लोग नशे मे चूर होकर बाजार में उत्पात मचाने का काम करते हैं। इसीलिए आज उन्होंने थाने का घेराव किया है। यदि अभी भी आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो सदन में ये मामला उठाएंगे। चकराता विधायक प्रीतम सिंह की मांग है कि सेना के जवान के साथ जिसने भी मारपीट की है, उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई होनी चाहिए। इस मांग को लेकर वो हाईकोर्ट जाएंगे।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this