चारधाम यात्रा के दौरान हादसा : टेंपो-ट्रेवलर नदी में गिरा, दो की मौत

चारधाम यात्रा के दौरान हादसा : टेंपो-ट्रेवलर नदी में गिरा, दो की मौत

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे के पास एक टेंपो-ट्रेवलर दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में समा गया। वाहन में चालक सहित 20 लोग सवार थे। दो लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि आठ घायल है और दस लापता।

रुद्रप्रयाग जनपद में आज सुबह ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर घोलतीर के समीप एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बदरीनाथ दर्शन के लिए जा रहे यात्रियों का एक टेंपो-ट्रेवलर अनियंत्रित होकर सीधे अलकनंदा नदी में जा गिरा। वाहन में चालक सहित 20 लोग सवार थे।

हादसे की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। राजस्थान के उदयपुर से एक परिवार के 20 लोग इस वाहन चारधाम यात्रा पर निकले थे। जो केदारनाथ दर्शन के बाद आज सुबह बदरीनाथ दर्शन के लिए निकले थे। हादसे की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। तीन गंभीर घायलों को एयर लिफ्ट किया गया है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि अब तक नौ लोगों को रेस्क्यू किया गया है, जिनमें दो की मौत हो चुकी है। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। आठ घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया है। घायलों में कई छोटे बच्चे भी हैं। जबकि दस लोग लापता है।

तीन लोग वाहन से बाहर छिटककर गिर गए

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के वक्त तीन लोग वाहन से बाहर छिटककर गिर गए, जिन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं वाहन के अन्य यात्री नदी की तेज धार में बह गए। घटनास्थल से एक शव बहकर शिवपुरी तक पहुंचा, जिसे रेस्क्यू कर निकाला गया।

एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमों ने अलकनंदा नदी में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है, लेकिन तेज बहाव और दुर्गम स्थल के कारण राहत कार्य में खासी मुश्किलें आ रही हैं। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। दुर्घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। हादसे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

सीएम धामी ने जताया दु:ख

मुख्यमंत्री पुश्कर सिंह धामी ने कहा कि जनपद रुद्रप्रयाग में एक टेंपो ट्रैवलर के नदी में गिरने का समाचार अत्यंत दुःखद है। एसडीआरएफ सहित अन्य बचाव दलों द्वारा युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन से संपर्क में हूं। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।

दुर्घटनाग्रस्त बस में कुल 20 यात्री सवार थे, जिनमें 8 लोग घायल अवस्था में रेस्क्यू किए गए हैं। इनमें से कुछ की स्थिति गंभीर होने के कारण AIIMS ऋषिकेश को एयरलिफ्ट किया गया है।

घायलों का विवरण –

1. दीपिका सोनी, निवासी सिरोही मीना वास, राजस्थान – उम्र 42 वर्ष
2. हेमलता सोनी, निवासी प्रताप चौक, गोगुंडा, राजस्थान – उम्र 45 वर्ष
3. ईश्वर सोनी, निवासी सिलिकॉन पैलेस, सूरत, गुजरात – उम्र 46 वर्ष
4. अमिता सोनी, निवासी मीरा रोड, महाराष्ट्र – उम्र 49 वर्ष
5. भावना सोनी, निवासी सूरत, गुजरात – उम्र 43 वर्ष
6. भव्य सोनी, निवासी सूरत, गुजरात – उम्र 7 वर्ष
7. पार्थ सोनी, निवासी राजगढ़, मध्य प्रदेश – उम्र 10 वर्ष
8. सुमित कुमार (बस चालक), निवासी बैरागी कैंप, हरिद्वार – उम्र 23 वर्ष

मृतकों का विवरण

1. विशाल सोनी, निवासी राजगढ़, मध्य प्रदेश – उम्र 42 वर्ष
2. ड्रिमी, निवासी सिलिकॉन पैलेस, सूरत, गुजरात – उम्र 17

लापता व्यक्तियों का विवरण

1. रवि भवसार, निवासी शास्त्री सर्किल, उदयपुर, राजस्थान – उम्र 28 वर्ष
2. मौली सोनी, निवासी पूना कुंभरिया रोड, सूरत, गुजरात – उम्र 19 वर्ष
3. ललित कुमार सोनी, निवासी गोगुंडा, राजस्थान – उम्र 48 वर्ष
4. गौरी सोनी, निवासी राजगढ़, मध्य प्रदेश – उम्र 41 वर्ष
5. संजय सोनी, निवासी शास्त्री सर्किल, उदयपुर, राजस्थान – उम्र 55 वर्ष
6. मयूरी, निवासी सूरत, गुजरात – उम्र 24 वर्ष
7. चेतना सोनी, निवासी उदयपुर, राजस्थान – उम्र 52 वर्ष
8. चेष्ठा, निवासी सिलिकॉन पैलेस, सूरत, गुजरात – उम्र 12 वर्ष
9. कट्टा रंजना अशोक, निवासी मीरा रोड, महाराष्ट्र – उम्र 54 वर्ष
10. सुशीला सोनी, निवासी उदयपुर, राजस्थान – उम्र 77 वर्ष

रेस्क्यू अभियान के दौरान नदी के तेज बहाव, विषम भौगोलिक परिस्थितियों एवं गहराई के कारण कार्य अत्यंत चुनौतीपूर्ण बना हुआ है तथा SDRF, NDRF, जिला पुलिस, फायर सर्विस व अन्य एजेंसियों की संयुक्त टीम घटनास्थल पर लगातार सर्चिंग कर रही है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this