Monday , 14 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ महेंद्र भट्ट बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष , कांग्रेस बोली अध्यक्ष चुनाव केवल नाटक
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

महेंद्र भट्ट बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष , कांग्रेस बोली अध्यक्ष चुनाव केवल नाटक

सूर्यकांत धस्माना ने तंज कसा कि पूरी चुनाव प्रक्रिया में बीजेपी ने मात्र नाटक रचा और यह सस्पेंस बनाने की कोशिश की। आखिर बीजेपी किसको प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपने जा रही है, लेकिन जब महेंद्र भट्ट को एक बार फिर से उत्तराखंड संगठन का प्रदेश अध्यक्ष चुनना ही था तो पहले दिन ही उनके नाम की पर्ची निकाल देनी चाहिए थी।

राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट को एक बार फिर से उत्तराखंड के बीजेपी संगठन की कमान सौंपी है। उन्हें दोबारा बीजेपी संगठन का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए एकमात्र महेंद्र भट्ट ने नामांकन किया था। हालांकि, कांग्रेस पार्टी ने इसे बीजेपी का इंटरनल मैटर बताया है, लेकिन साथ ही तंज भी कसा है।

सूर्यकांत धस्माना ने कसा तंजरू उत्तराखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन प्रशासन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि महेंद्र भट्ट दूसरे कार्यकाल के लिए अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने एक बार फिर से महेंद्र भट्ट के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी किस तरह से चुनाव करा रही है, उसे पूरा देश जानता है।

सूर्यकांत धस्माना ने बीजेपी पर देश का चुनाव प्रभावित किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि किस तरह से बीजेपी देश के चुनाव को प्रभावित करती आई है, उसे पूरा देश देख रहा है। हालांकि, उन्होंने महेंद्र भट्ट को एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने को बीजेपी का इंटरनल मैटर बताया है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी किसी को भी संगठन का प्रदेश अध्यक्ष बनाए उससे कांग्रेस पार्टी को कोई सरोकार नहीं है, लेकिन उन लोगों के प्रति सहानुभूति जरूर है, जो प्रदेश अध्यक्ष बनने की आस लगाए हुए थे। बीजेपी संगठन का अध्यक्ष बनने की दौड़ में बहुत सारे लोग थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

छह वर्षों में 30,286 लाभार्थियों तक पहुंचा उद्यान विभाग की योजनाओं का लाभ

पर्वतीय क्षेत्रों में बागवानी को किसानों की आजीविका का बेहतर माध्यम बनाने...

ओपीयू-आईवीएफ तकनीक से साहीवाल गाय ने दिया बद्री बछिया को जन्म

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर और राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान...