कांवड यात्रा को लेकर मतबूत व्यवस्था की जाएः धामी

कांवड यात्रा को लेकर मतबूत व्यवस्था की जाएः धामी

सीएम धामी ने कहा कि उनकी सरकार कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वागत करती है। शिव भक्त यात्रा का सुखद अनुभव लेकर जाये, उनके लिए सरकार ने अच्छी व्यवस्था की है। सीएम ने बताया कि उन्होंने खुद सभी विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। उनका प्रयास है कि कांवड़ यात्रा दिव्य और भव्य हो।

सीएम ने हरिद्वार पहुंचकर कांवड मेले को लेकर ली समीक्षा बैठक
स्वास्थ्य केंद्र एम्बुलेंस व मेडिकल स्टाफ तैनात करने के दिए निर्देश
उत्तराखण्ड कांवड सेवा ऐप बनाने को कहा
हरिद्वार। जिले में आगामी 11 जुलाई से कांवड़ मेला शुरू होने जा रहा है। कांवड़ मेले को लेकर सरकार, शासन-प्रशासन और पुलिस काफी गंभीर हैं। बीते लंबे समय से प्रशासन और पुलिस कांवड़ मेले की तैयारियों में जुटी हुए हैं। वहीं आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी हरिद्वार पहुंचे। इस दौरान सीएम धामी ने कांवड़ मेले और मानसून की तैयारियों की समीक्षा की।
सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार का पूरा प्रयास चारधाम और कांवड़ यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित यात्रा करवाना है। फिलहाल मौसम साफ है। हालांकि बीच-बीच में मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए यात्रा को रोका जा रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने अब तक के कार्यकाल को किस तरह के देखते हैं। इस सवाल के जवाब में सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी के मार्ग दर्शन में उनकी सरकार ने अनेक विकास के काम किए हैं। नवाचार को आगे बढ़ाया है। आगे भी इसे जारी रखने का प्रयास रहेगा। वहीं पहलगाम आतंकी हमले से सबक लेते हुए सरकार की तरफ से सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। केंद्र से भी कांवड़ मेले के लिए फोर्स मांगी गई है।
समीक्षा बैठक में सीएम धामी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सभी तैयारियों को बड़े स्तर पर किया जाए जिससे ये अनुभव आगामी कुंभ मेले में भी काम आए। ग्रीन और क्लीन कांवड़ यात्रा के लिए हरिद्वार, रुड़की, ऋषिकेश और आसपास के 30 किमी के दायरे में हर 1 से 2 किमी पर मोबाइल टॉयलेट, पानी, कूड़ा निस्तारण के लिए विशेष गाड़ियों की तैनाती की जाए। साथ ही हर 5 किलोमीटर पर स्वास्थ्य केंद्र, एम्बुलेंस और मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। अधिकारियों को उत्तराखंड कांवड़ सेवा ऐप बनाने के भी निर्देश दिए हैं, जिसमें कांवड़ियो को सभी डिटेल उपलब्ध कराई जाए।

ढाबों व होटलों पर फूड लाइसेंस व रेट लिस्ट लगाना किया अनिवार्य
हरिद्वार। कांवड़ मेले के दौरान यात्रा मार्ग पर स्थित ढाबों और होटलों में सुरक्षा मानकों का अनुपालन कराने के साथ ही फूड लाइसेंस और रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से डिस्प्ले की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि यात्रा नियमों और सुचिता का पूरी तरह से पालन हो। इस दौरान ट्रैफिक की ड्रोन और एआई टेक्नोलॉजी की मदद से मॉनिटरिंग की जाए। इसके साथ ही टिहरी, पौड़ी और उत्तरकाशी क्षेत्र में भी यात्रा मार्ग पर लैंड स्लाइड जोन क्षेत्र में अतिरिक्त सावधानी बरती जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि कांवड़ यात्रा के दौरान भ्रामक खबर फैलाने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाए, इसके लिए सोशल मीडिया की भी लगातार मॉनिटरिंग की जाए।

हरिद्वार, रुड़की व ऋषिकेश के 30 किमी दायरे में हर किमी वर टॉयलेट की हो व्यवस्था
हरिद्वार। समीक्षा बैठक में सीएम धामी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सभी तैयारियों को बड़े स्तर पर किया जाए जिससे ये अनुभव आगामी कुंभ मेले में भी काम आए। ग्रीन और क्लीन कांवड़ यात्रा के लिए हरिद्वार, रुड़की, ऋषिकेश और आसपास के 30 किमी के दायरे में हर 1 से 2 किमी पर मोबाइल टॉयलेट, पानी, कूड़ा निस्तारण के लिए विशेष गाड़ियों की तैनाती की जाए। साथ ही हर 5 किलोमीटर पर स्वास्थ्य केंद्र, एम्बुलेंस और मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। अधिकारियों को उत्तराखंड कांवड़ सेवा ऐप बनाने के भी निर्देश दिए हैं, जिसमें कांवड़ियो को सभी डिटेल उपलब्ध कराई जाए।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this