कांग्रेस ने जिला पंचायत चुनाव को लेकर समर्थित उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी

कांग्रेस ने जिला पंचायत चुनाव को लेकर समर्थित उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी

कांग्रेस पार्टी ने आज उत्तराखंड जिला पंचायत चुनाव के लिए समर्थित उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। अल्मोड़ा जिला पंचायत के लिए कांग्रेस पार्टी ने 21 लोगों को समर्थित उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतारा है।

कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने सूची चारी करते हुए बताया कि अल्मोड़ा जिला प्रभारी धीरेंद्र प्रताप के जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श किया गया। विमर्श के बाद जिन नामों की संस्तुति प्रदेश नेतृत्व को भेजी गई थी, उनको पार्टी ने समर्थित उम्मीदवार घोषित किया है। उन्होंने बताया कि आज शाम तक कांग्रेस पार्टी की ओर से दूसरी सूची भी जारी कर दी जाएगी।

अल्मोड़ा जिले के लिए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ढौरा से पूजा आर्या, भैसानी से गीता आर्या, नौगांव से मुन्नी आर्या, डुंगरा से हेमा देवी, खांकर से सुनीता कुंजवाल, सल्लभट कोट से शैलजा, डोल से रजनी को समर्थित उम्मीदवार घोषित किया है। इसी तरह काभड़ी से भावना जोशी, धुंरास ग्रोली से हिमांशु, बलटा से जीवन सिंह मेहरा, गोलनाकरडिया से राजेंद्र बिष्ट, खोला से बिशन सिंह बिष्ट, पल्यूड़ा से संतोष को कांग्रेस ने पार्टी समर्थित उम्मीदवार बनाया है। इसी तरह कुमौली में हेमा आर्या, डीडा के लिए चंद्रशेखर, डिगरा के लिए कुंदन, छानी ल्वेशाल से प्रकाश, डांगी खोला से रणजीत, सकनियालकोट से रोशन, सुनौली से पूजा और गडस्यारी से निशा को कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार बनाया गया है।

इससे पहले बुधवार को भाजपा ने पंचायत चुनाव के लिए अपने समर्थित प्रत्याशियों की जिलेवार लिस्ट जारी की थी। उत्तराखंड के 12 जिलों में 66,418 पदों पर चुनाव होने हैं।

इसमें सदस्य ग्राम पंचायत के 55,587 पद, प्रधान ग्राम पंचायत के 7,499 पद, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 2,974 पद और सदस्य जिला पंचायत के 358 पदों पर चुनाव होंगे। 24 और 28 जुलाई को है वोटिंगरू 2 जुलाई से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उत्तराखंड में पहले चरण में 24 जुलाई और दूसरे चरण में 28 जुलाई को वोटिंग होनी है। 31 जुलाई को एक साथ वोटों की गिनती की जाएगी।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this