नौ अगस्त को मनाया जाएगा भाई बहन का प​वित्र त्यौहार रक्षाबंधन

नौ अगस्त को मनाया जाएगा भाई बहन का प​वित्र त्यौहार रक्षाबंधन

रक्षाबंधन का पावन पर्व इस वर्ष 9 अगस्त, श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाएगा। यह त्यौहार भाई-बहन के स्नेह, समर्पण और रक्षा के अटूट बंधन का प्रतीक है। सावन माह में आने के कारण इसे श्रावणी या सावनी भी कहा जाता है।

इस बार कुछ स्थानों पर रक्षाबंधन की तिथि को लेकर भ्रांतियां फैलाई गई हैं, जिन्हें लेकर आचार्य डॉ. सुरेश उनियाल ‘महाराज’ ने शास्त्रों और ज्योतिषीय पंचांग के अनुसार स्पष्ट जानकारी दी है।

मुहूर्त

भद्रा समाप्ति: 9 अगस्त को प्रातः 1:52 बजे
रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त: प्रातः 5:39 बजे से दोपहर 1:24 बजे तक
पूर्णिमा तिथि: प्रारंभ – 8 अगस्त को दोपहर 1:40 बजे से
समाप्ति : 9 अगस्त को दोपहर 1:24 बजे तक
श्रवण नक्षत्र: दोपहर 2:24 बजे तक
इस प्रकार, 9 अगस्त को सूर्योदय से दोपहर 1:24 बजे तक रक्षाबंधन के लिए उत्तम समय रहेगा। भद्रा दोष इस समय नहीं है।

रक्षासूत्र का महत्व

डॉ. सुरेश उनियाल ‘महाराज’ ने बताया कि रक्षासूत्र (राखी) केवल एक धागा नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संकल्प है। चाहे राखी कच्चे सूत की हो या रेशमी या स्वर्ण-रजत की, सच्चा महत्व उस भावना का है, जिससे बहन अपने भाई की रक्षा का संकल्प लेती है।

पौराणिक कथाएं

  • महाभारत में द्रौपदी ने भगवान कृष्ण को राखी बांधी थी।
  • रानी कर्णावती ने मुग़ल शासक हुमायूँ को राखी भेजी थी।
  • माता लक्ष्मी ने राजा बलि को राखी बांधकर भगवान विष्णु को उनके वचन से मुक्त कराया था।

‘जब भाई-बहन मिलते हैं तो हर अमंगल भी मंगल में बदल जाता है। भद्रा दोष जैसी भ्रांतियों से डरने की आवश्यकता नहीं है। नारी का सम्मान और उसकी रक्षा ही रक्षाबंधन का वास्तविक अर्थ है।’ — आचार्य डॉ. सुरेश उनियाल ‘महाराज’

 

उन्होंने अपील की कि हर घर में नारी का सम्मान हो, बहनों को आदर मिले। बहन, बहन होती है – चाहे वह अपनी हो या किसी और की। मामा का घर तब बैकुंठ बनता है जब बहिन, भांजा-भांजी के चरण वहां पड़ते हैं। जिस घर में बहनों का मान नहीं, वह घर नरक तुल्य है।

आइए, इस रक्षाबंधन को संकल्प लें कि हम हर नारी की रक्षा करेंगे, हर बहन को सम्मान देंगे — तभी यह पर्व अपने सही अर्थों में सार्थक होगा।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this