आतंकवादियों ने मणिपुर में असम राइफल्स के दल पर किया हमला, दो जवान शहीद, पांच घायल

आतंकवादियों ने मणिपुर में असम राइफल्स के दल पर किया हमला, दो जवान शहीद, पांच घायल

मणिपुर में एक बार फिर उग्रवाद ने सिर उठाया है। एक बेहद साहसिक और सुनियोजित हमले में अज्ञात आतंकवादियों ने असम राइफल्स की 33वीं बटालियन के एक वाहन दल को निशाना बनाया। यह हमला उस क्षेत्र में हुआ है, जहां हाल ही में AFSPA (सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम) को निरस्त किया गया था।

मणिपुर में आतंकवादियों ने एक बार फिर कायराना हरकत की है उन्होंने असम राइफल्स के जवानों पर हमला किया है। यह हमला शाम करीब 5:50 बजे को तब हुआ, जब असम राइफल्स के जवानों का एक वाहन काफिला राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर नंबोल सबल लेकाई इलाके से गुजर रहा था। यह इलाका अब AFSPA के दायरे में नहीं आता और इसे अपेक्षाकृत शांत क्षेत्र माना जा रहा था।

कैसे हुआ हमला?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, असम राइफल्स की टुकड़ी वाहनों में गश्त पर थी जब घात लगाकर बैठे आतंकवादियों ने अचानक स्वचालित हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी। यह हमला पूरी तरह से अप्रत्याशित और एकतरफा था, जिसे ‘अनप्रोवोक्ड फायरिंग’ बताया गया है।

हमले के जवाब में जवानों ने भी मोर्चा संभाला, लेकिन पहले हमले में ही दो जवान शहीद हो गए और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्परता से इंफाल स्थित RIMS (रीजनल इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, सभी घायल जवान फिलहाल स्थिर हैं।

AFSPA निरस्त क्षेत्र में हमला – सुरक्षा पर सवाल

हमले का सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि यह AFSPA निरस्त क्षेत्र में हुआ है। पिछले कुछ वर्षों से मणिपुर के कुछ हिस्सों से AFSPA हटाया गया था, जिससे स्थानीय प्रशासन और नागरिक समूहों को राहत मिली थी। लेकिन इस घटना ने दिखा दिया है कि सुरक्षा स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है।

राज्यपाल ने की हमले की निंदा

मणिपुर के राज्यपाल ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने बलिदान जवानों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की और कहा कि राष्ट्र की रक्षा में उनका बलिदान सदैव याद रखा जाएगा। राज्यपाल ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे घृणित आतंकी कृत्य किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और शांति एवं स्थिरता बनाए रखने के लिए कठोरतम कदम उठाए जाएंगे।

शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

असम राइफल्स के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेड़ा ने इस उग्रवादी हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि नायब सूबेदार श्याम गुरुङ और राइफलमैन रंजीत सिंह कश्यप अपने कर्तव्य पालन के दौरान आज अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। उन्होंने शहीद जवानों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और वीर सैनिकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

कोई संगठन नहीं आया सामने

अब तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। सुरक्षा एजेंसियां इसे एक सुनियोजित और रणनीतिक हमला मान रही हैं। खुफिया एजेंसियों को शक है कि इसमें स्थानीय उग्रवादी गुट या सीमा पार से आए प्रशिक्षित आतंकवादी शामिल हो सकते हैं।

सर्च ऑपरेशन शुरू

हमले के बाद पूरे इलाके में बड़ा तलाशी अभियान (कॉम्बिंग ऑपरेशन) शुरू कर दिया गया है। मणिपुर पुलिस, असम राइफल्स और अन्य केंद्रीय सुरक्षा बलों की टीमें संयुक्त रूप से काम कर रही हैं। ड्रोन और स्निफर डॉग्स की मदद से जंगलों और आसपास के गांवों की सघन तलाशी ली जा रही है।

स्थानीय नागरिकों में भय

हमले के बाद स्थानीय नागरिकों में भी भय का माहौल है। कई लोग इस बात को लेकर चिंतित हैं कि यदि AFSPA के हटने के बाद भी आतंकवादी खुलेआम हमला कर सकते हैं, तो आम नागरिक कितने सुरक्षित हैं।

इस हमले ने यह संकेत दिया है कि मणिपुर में हालात अब भी संवेदनशील हैं, और सुरक्षा बलों को उच्चतम सतर्कता के साथ कार्य करना होगा। यह घटना न केवल शांति प्रक्रिया के लिए झटका है, बल्कि AFSPA हटाने के फैसले की समीक्षा की मांग भी खड़ी कर सकती है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this