उत्तराखंड पर्यटन का ऐतिहासिक कदम, 2026 में पहली बार होगा अंतर्राष्ट्रीय ‘उत्तराखंड ट्रैवल कॉन्क्लेव’

उत्तराखंड पर्यटन का ऐतिहासिक कदम, 2026 में पहली बार होगा अंतर्राष्ट्रीय ‘उत्तराखंड ट्रैवल कॉन्क्लेव’

उत्तराखंड पर्यटन के इतिहास में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत वर्ष 2026 में पहली बार ‘उत्तराखंड ट्रैवल कॉन्क्लेव’ का आयोजन प्रस्तावित किया गया है। इस संबंध में 20 दिसंबर 2025 को उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड (UTDB) के सचिव/मुख्य कार्यकारी अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के मार्गदर्शन में उत्तराखंड पर्यटन के इतिहास में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत वर्ष 2026 में पहली बार ‘उत्तराखंड ट्रैवल कॉन्क्लेव’ का आयोजन प्रस्तावित किया गया है।

इस संबंध में 20 दिसंबर 2025 को उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड (UTDB) के सचिव/मुख्य कार्यकारी अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कॉन्क्लेव के आयोजन पर सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गई।

उत्तराखंड ट्रैवल कॉन्क्लेव 2026: वैश्विक पर्यटन मंच की ओर कदम

राज्य के इतिहास में पहली बार आयोजित होने वाले इस भव्य कॉन्क्लेव में इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (IATO) के सहयोग से होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन, उत्तराखंड टूरिज़्म रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन, टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (TOAU) तथा ADTOI (All India Domestic Tour Operators Association) की सक्रिय भागीदारी रहेगी।

यह दो दिवसीय B2B (Business-to-Business) कॉन्क्लेव राज्य को वेडिंग टूरिज़्म, MICE (Meetings, Incentives, Conferences & Exhibitions), साहसिक पर्यटन और जिम्मेदार पर्यटन में एक प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में निर्णायक कदम होगा।

कॉन्क्लेव में डोमेस्टिक और इंटरनेशनल टूर ऑपरेटर्स, वेडिंग प्लानर्स, इवेंट और कॉन्सर्ट आयोजक, तथा साहसिक पर्यटन से जुड़ी संस्थाओं को अपने उत्पाद और सेवाओं को एक्सपो एवं डिस्प्ले प्रारूप में प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा, वेडिंग टूरिज़्म, एडवेंचर टूरिज़्म, डोमेस्टिक एवं इंटरनेशनल टूरिज़्म और रिस्पॉन्सिबल टूरिज़्म पर केंद्रित B2B मीटिंग्स और थीमैटिक सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।

भविष्य की रणनीति और दीर्घकालिक दृष्टिकोण

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि उत्तराखंड ट्रैवल कॉन्क्लेव को आगामी वर्षों में वार्षिक और ब्रांडेड अंतर्राष्ट्रीय आयोजन के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे राज्य के शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और उच्च-मूल्य वाले पर्यटन निवेश आकर्षित किए जा सकेंगे।

बैठक में उपस्थित प्रमुख अधिकारी और हितधारक

इस बैठक में उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों सहित पर्यटन उद्योग से जुड़े प्रमुख संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिनमें प्रमुख रूप से धीराज सिंह गर्ब्याल, सचिव पर्यटन / मुख्य कार्यकारी अधिकारी, UTDB, बी.एल. राणा, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, UTDB, रोमिल चौधरी, निदेशक (वित्त), UTDB, पूनम चंद, अपर निदेशक पर्यटन, अमित लोहनी, उप निदेशक पर्यटन, उत्कर्ष चौहान, प्रचार अधिकारी, UTDB, लक्ष्मी राज चौहान, महाप्रबंधक (प्रशासन), GMVN, रवि गुंसाई, अध्यक्ष, IATO, संदीप साहनी, अध्यक्ष, होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन, अभिषेक अहलवालिया, अध्यक्ष, टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (TOAU), सुनील राणा, अध्यक्ष, IATO उत्तराखंड चैप्टर, राकेश पंत, प्रतिनिधि, Trek The Himalayas (TTH) और महेंद्र घिल्डियाल, चेयरमैन, ADTOI उत्तराखंड चैप्टर के साथ ही कुमाऊं मंडल एवं गढ़वाल मंडल के पर्यटन अधिकारियों ने भी प्रतिभाग किया।

सचिव पर्यटन की बातें

सचिव पर्यटन धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि यह पहल इतिहास में पहली बार इतनी व्यापक स्तर पर की जा रही है, जिसमें सभी हितधारकों को एक स्तंभ की तरह साथ लिया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार पूरे देश में रोड शो आयोजित किए जाएंगे। इसमें शीतकालीन पर्यटन, साहसिक पर्यटन, इको-टूरिज़्म और वैलनेस टूरिज़्म का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके प्रथम चरण में 10 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में पहला रोड शो प्रस्तावित है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this