Saturday , 5 September 2026
Home ताज़ा ख़बर DRDO ने सॉलिड फ्यूल डक्टेड रैमजेट तकनीक का किया सफल प्रदर्शन
ताज़ा ख़बरआत्मनिर्भरताहमारी फ़ौज

DRDO ने सॉलिड फ्यूल डक्टेड रैमजेट तकनीक का किया सफल प्रदर्शन

इस सफलता के साथ भारत उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो गया है, जिनके पास यह अत्याधुनिक तकनीक है। यह तकनीक लंबी दूरी की एयर-टू-एयर मिसाइलों के विकास में सक्षम है, जो प्रतिद्वंद्वियों पर सामरिक बढ़त प्रदान करती है।

इस परीक्षण के दौरान सभी उप-प्रणालियों—नोज़ल-रहित बूस्टर, सॉलिड फ्यूल डक्टेड रैमजेट मोटर तथा फ्यूल फ्लो कंट्रोलर ने अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन किया। प्रणाली को प्रारंभ में एक ग्राउंड बूस्टर मोटर द्वारा वांछित मैक संख्या तक पहुंचाया गया।

प्रणाली के प्रदर्शन की पुष्टि बंगाल की खाड़ी के तट के साथ चांदीपुर स्थित ITR द्वारा तैनात विभिन्न ट्रैकिंग उपकरणों से प्राप्त उड़ान आंकड़ों के माध्यम से की गई।

इस प्रक्षेपण की निगरानी DRDO की विभिन्न प्रयोगशालाओं, डिफेन्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट लेबोरेटरी (DRDL), हाई एनर्जी मैटेरियल्स रिसर्च लेबोरेटरी (HEMRL), रिसर्च सेंटर इमारत (RCI) तथा ITR के वरिष्ठ वैज्ञानिकों द्वारा की गई।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने SFDR तकनीक के सफल प्रदर्शन पर DRDO और उद्योग जगत को बधाई दी।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव एवं DRDO के अध्यक्ष डॉ. समीर वी. कामत ने भी इस सफल उड़ान परीक्षण में शामिल सभी टीमों को हार्दिक बधाई दी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Related Articles