Saturday , 5 September 2026
Home सरोकार ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अपराधियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
सरोकारउत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अपराधियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

उत्तराखंड में आजकल कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर देहरादून में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ‘ऑपरेशन प्रहार’ चलाया जाएगा।

हाल ही में हुई आपराधिक घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए देहरादून स्थित पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में राजीव स्वरूप, नीलेश आनंद बर्ने, पदमेंद्र डोभाल, अजय सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों को स्पष्ट जिम्मेदारियां सौंपते हुए कड़े निर्देश जारी किए।

डीजीपी ने आईजी गढ़वाल को देहरादून की कानून-व्यवस्था की दैनिक मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा। वहीं, एसएसपी देहरादून को अधीनस्थ अधिकारियों की स्पष्ट टास्किंग कर उनकी जवाबदेही तय करने और क्षेत्र में प्रभावी पुलिसिंग बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा, क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों को स्वयं फील्ड में सक्रिय रहने, चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने तथा बैरियर्स पर सघन चेकिंग करने को कहा गया। विशेष रूप से सुबह के समय पुलिस बल की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

एसटीएफ को भी सख्त निर्देश देते हुए कहा गया कि देहरादून में सक्रिय आपराधिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही, सत्यापन अभियान के तहत पीजी, किरायेदारों और होम-स्टे में संचालित गतिविधियों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया।

डीजीपी ने यह भी निर्देश दिए कि निर्धारित समय के बाद संचालित हो रहे बार और पब्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजधानी में अपराध पर नियंत्रण के लिए ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत व्यापक अभियान चलाया जाएगा।

पुलिस महानिदेशक ने सभी अधिकारियों को पूर्ण मुस्तैदी, सतर्कता और जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...