आपदा ने छीन लिया घर, लेकिन हौसले से रचा इतिहास: साक्षी बनी प्रेरणा की मिसाल

आपदा ने छीन लिया घर, लेकिन हौसले से रचा इतिहास: साक्षी बनी प्रेरणा की मिसाल

कठिन परिस्थितियां अक्सर इंसान की असली ताकत को उजागर करती हैं, और साक्षी इसकी जीवंत उदाहरण हैं। उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं परीक्षा में 94.60 प्रतिशत अंक हासिल कर मेरिट सूची में 15वीं रैंक प्राप्त करने वाली साक्षी ने यह साबित कर दिया कि हालात चाहे कितने भी विपरीत क्यों न हों, मजबूत इरादों के आगे सब कुछ छोटा पड़ जाता है।

मालदेवता क्षेत्र के सरखेत गांव की रहने वाली साक्षी का जीवन बचपन से ही संघर्षों से भरा रहा। वर्ष 2021 में आई भीषण आपदा ने उनके परिवार की जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया। 19 अगस्त को आई इस आपदा में उनका घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उनके खेलकूद सहित कई जरूरी सामान भी नष्ट हो गए। एक समय ऐसा भी आया जब परिवार के पास रहने के लिए अपना घर तक नहीं बचा।

इन कठिन हालातों में भी साक्षी ने हार नहीं मानी। पढ़ाई में आई बाधाओं के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य से ध्यान नहीं हटने दिया। वर्तमान में उनका परिवार केशरावाला में किराए के एक छोटे से कमरे में रह रहा है। उनके पिता महावीर सिंह एक कोचिंग सेंटर चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, जबकि उनकी मां सुषमा देवी गृहिणी हैं।

साक्षी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के सरकारी स्कूल से प्राप्त की और सीमित संसाधनों में भी अपनी मेहनत जारी रखी। उनका मानना है कि आपदा घर तोड़ सकती है, लेकिन इंसान का हौसला नहीं।

आज साक्षी की सफलता न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय बन गई है। उनकी यह उपलब्धि उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा है, जो कठिन परिस्थितियों में भी अपने सपनों को साकार करने का साहस रखते हैं।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this