उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: गढ़वाल मंडलायुक्त बदले, देहरादून-बागेश्वर को मिले नए डीएम

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: गढ़वाल मंडलायुक्त बदले, देहरादून-बागेश्वर को मिले नए डीएम

उत्तराखंड शासन ने शनिवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 29 अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें 19 आईएएस, आठ पीसीएस और दो सचिवालय सेवा के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में गढ़वाल मंडलायुक्त, दो जिलों के जिलाधिकारी, कई विभागों के सचिव और महत्वपूर्ण संस्थानों के प्रमुख शामिल हैं।

सबसे चर्चित बदलाव गढ़वाल मंडलायुक्त पद पर हुआ है। अब तक मंडलायुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय शंकर पांडे को स्वास्थ्य और नागरिक उड्डयन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह वरिष्ठ अधिकारी आनंद स्वरूप को नया गढ़वाल मंडलायुक्त बनाया गया है।

राजधानी देहरादून में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला। जिलाधिकारी सविन बंसल को सचिव नियोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं नागरिक उड्डयन विभाग में तैनात आईएएस अधिकारी आशीष चौहान अब नए जिलाधिकारी देहरादून होंगे।

बागेश्वर जिले में भी प्रशासनिक बदलाव हुआ है। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे को महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बनाया गया है। उनकी जगह शासन में अपर सचिव के रूप में कार्यरत अपूर्वा पांडे को बागेश्वर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

प्रदेश सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण जैसे महत्वपूर्ण विभागों में भी जिम्मेदारियां बदली हैं। सचिव पशुपालन डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम को उच्च शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं रंजीत कुमार सिन्हा से उच्च शिक्षा विभाग वापस लेकर उन्हें केवल तकनीकी शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आईएएस अधिकारी सोनिका से आयुक्त कर और महानिरीक्षक निबंधन का कार्यभार वापस लिया गया है, जबकि प्रतीक जैन को एमडी जीएमवीएन से हटाकर आयुक्त कर एवं महानिरीक्षक निबंधन बनाया गया है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में भी बड़ा बदलाव हुआ है। आईएएस अधिकारी संदीप तिवारी को समाज कल्याण विभाग से हटाकर मिशन निदेशक एनएचएम की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मनुज गोयल से मिशन निदेशक एनएचएम का प्रभार वापस लिया गया है।

पर्यटन और ग्रामीण विकास विभाग में भी नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं। आईएएस अधिकारी अभिषेक रुहेला अब पर्यटन विभाग के साथ-साथ पीएमजीएसवाई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का कार्यभार भी संभालेंगे। वहीं सौरभ गहरवार को अपर सचिव आपदा प्रबंधन की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

नगर निकायों और शिक्षा विभाग में भी बदलाव किए गए हैं। अपर सचिव आईटी आलोक कुमार पांडे को नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। नगर आयुक्त नमामि बंसल को अब अपर सचिव विद्यालयी शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा आईएएस अधिकारी दीप्ति सिंह से विद्यालयी शिक्षा विभाग वापस लेकर उन्हें अल्पसंख्यक कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण निगम और खेल विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईएएस संजय कुमार को कौशल विकास विभाग के साथ निदेशक समाज कल्याण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

पीसीएस अधिकारियों में भी कई अहम बदलाव किए गए हैं। गिरधारी सिंह रावत को कार्मिक के साथ अपर सचिव आईटी की जिम्मेदारी दी गई है। इलागिरी को रेरा सचिव पद से हटाकर दुग्ध विकास एवं महिला डेयरी निदेशक बनाया गया है। सुंदरलाल को निदेशक उद्यान पद से हटाकर अपर सचिव सचिवालय प्रशासन बनाया गया है।

हरिद्वार और पौड़ी में भी प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। फिंचाराम को एडीएम हरिद्वार से हटाकर एडीएम पौड़ी भेजा गया है, जबकि अनिल गर्थ्याल को एडीएम पौड़ी से हटाकर परिवहन निगम का एमडी बनाया गया है।

इस प्रशासनिक फेरबदल के बीच 2013 बैच के आईएएस अधिकारी सचिन कुर्वे को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यमुक्त कर दिया गया है। वे अब चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी में चेयरपर्सन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

प्रदेश में हुए इस व्यापक प्रशासनिक बदलाव को शासन व्यवस्था में नई ऊर्जा और विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this