2027 की जीत का मंत्र खोजने उत्तराखंड पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मंत्रियों से पूछा- चुनाव कैसे जीतेंगे?

2027 की जीत का मंत्र खोजने उत्तराखंड पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मंत्रियों से पूछा- चुनाव कैसे जीतेंगे?

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे के दौरान संगठन और सरकार दोनों के प्रदर्शन की गहन समीक्षा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार देवभूमि पहुंचे नितिन नवीन का जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय तक भव्य स्वागत किया गया। पारंपरिक वाद्य यंत्रों, पुष्पवर्षा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।

देहरादून पहुंचने के बाद नितिन नवीन ने भाजपा प्रदेश कोर कमेटी और मंत्री समूह की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। बैठक का मुख्य फोकस वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों की रणनीति, संगठनात्मक मजबूती और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने पर रहा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक-एक कैबिनेट मंत्री से सीधे संवाद करते हुए उनके विभागों की प्रमुख योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने मंत्रियों से सवाल किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को लगातार तीसरी बार सत्ता में लाने के लिए उनकी क्या रणनीति है।

बैठक में मौजूद सभी मंत्रियों ने अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं, विकास कार्यों और जनहित कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने लाभार्थियों से सीधा संवाद बढ़ाने और सरकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता जताई।

नितिन नवीन ने कहा कि उत्तराखंड जैसा छोटा राज्य आज विकास के कई मानकों पर बड़े राज्यों को चुनौती दे रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि धर्म, संस्कृति संरक्षण और जनसांख्यिकीय संतुलन जैसे मुद्दों पर राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा पूरे देश में हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाया जाए तो भाजपा को 2027 में नई ऊंचाइयों के साथ जीत दर्ज करने से कोई नहीं रोक सकता।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंत्रियों को उनके प्रभारी जिलों में अधिक सक्रिय रहने और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल चुनाव जीतने वाली पार्टी नहीं, बल्कि समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से कार्य करने वाला संगठन है। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि को जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करना चाहिए।

इससे पहले जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से भाजपा मुख्यालय तक विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक परिधानों में उनका अभिनंदन किया। महिलाओं और युवाओं ने ढोल-दमाऊं तथा अन्य पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। हिमालयन अस्पताल चौक, कैलाश हॉस्पिटल, रिस्पना पुल, चंचल डेयरी और फव्वारा चौक सहित कई स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए।

शाम को भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में कोर कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, अनिल बलूनी, अजय भट्ट, माला राज्यलक्ष्मी शाह, नरेश बंसल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत तथा कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

बैठक में संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। नेताओं ने सरकार के चार वर्षों में लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं का भाजपा नेतृत्व पर अटूट विश्वास है। उन्होंने विश्वास जताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन से उत्तराखंड भाजपा संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी तथा आगामी चुनावों में पार्टी नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this