Home उत्तराखंड न्यूज़ चमोली विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण पहुंची सरकार, सीएम धामी ने किए आदिबद्री मंदिर के दर्शन
चमोली

विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण पहुंची सरकार, सीएम धामी ने किए आदिबद्री मंदिर के दर्शन

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, कैबिनेट मंत्री और पक्ष-विपक्ष के विधायक गैरसैंण पहुंच चुके हैं। सत्र को लेकर क्षेत्र में रौनक बढ़ गई है। यह पंचम विधानसभा का वर्ष 2026 का तीसरा सत्र होगा। इसे वर्तमान धामी सरकार का अंतिम विधानसभा सत्र भी माना जा रहा है। ऐसे में इस सत्र को राजनीतिक और जनहित के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

सत्र के दौरान सदन में जनहित से जुड़े मुद्दों, विधायकों के सवालों और सरकार के जवाबों पर विशेष नजर रहेगी। जनप्रतिनिधियों के सामने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को उठाने और उनके समाधान के लिए सरकार से जवाब मांगने का अवसर होगा।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने उम्मीद जताई कि सत्र की कार्यवाही सुचारू रूप से संचालित होगी और सदन में सकारात्मक माहौल के बीच जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों को अपनी बात मजबूती से रखने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि विधायक जनता से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल उठाएंगे और सरकार की ओर से उनके उचित एवं संतोषजनक जवाब दिए जाएंगे। उन्होंने सभी सदस्यों से सत्र के सफल संचालन में सहयोग की अपील भी की।

मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत

गैरसैंण पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने स्वागत किया। कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल और थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने मुख्यमंत्री को फूलों के गुलदस्ते और पारंपरिक पहाड़ी शॉल भेंट किए। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उन्हें सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों की जानकारी दी।

इस दौरान जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार और मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी मौजूद रहे। विधानसभा सत्र को लेकर प्रशासन और पुलिस पहले से ही व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

आदिबद्री मंदिर में किए दर्शन

भराड़ीसैंण जाते समय मुख्यमंत्री धामी आदिबद्री क्षेत्र में रुके। यहां उन्होंने स्थानीय दुकानदारों, राहगीरों और बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने लोगों से क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर बातचीत भी की। बच्चों के साथ आत्मीय संवाद करते हुए उन्होंने स्थानीय लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री ऐतिहासिक एवं पौराणिक आदिबद्री मंदिर पहुंचे और भगवान नारायण के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने उत्तराखंडवासियों के सुख, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की। साथ ही देवभूमि उत्तराखंड के निरंतर विकास और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

अब सभी की निगाहें 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र पर टिकी हैं। सदन में उठने वाले सवालों, सरकार के जवाबों और विपक्ष की रणनीति से सत्र की दिशा तय होगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

चतुर्थ केदार बाबा रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 19 अक्टूबर को गोपेश्वर पहुंचेगी उत्सव डोली

उत्तराखंड के प्रसिद्ध चतुर्थ केदार बाबा रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए...

अंकिता भंडारी हत्याकांड समेत कई मुद्दों पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, 27 अक्टूबर को गैरसैंण विधानसभा का घेराव

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने प्रदेश...

गैरसैंण में 27-28 अक्टूबर को चलेगा विधानसभा सत्र, 31 विधायकों ने भेजे 426 प्रश्न

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में 27...

जोशीमठ में भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

उत्तराखंड के सीमांत नगर ज्योतिर्मठ (जोशीमठ) में भालू के हमले की घटनाएं...