Home स्पेशल खेल महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का समापन, खिलाड़ियों की संख्या बढ़कर 3.17 लाख पहुंची
स्पेशल

खेल महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का समापन, खिलाड़ियों की संख्या बढ़कर 3.17 लाख पहुंची

उत्तराखंड में खेलों के प्रति युवाओं का रुझान लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश में आयोजित खेल महाकुंभ-2026 के तहत मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का रविवार, 1 नवंबर को देहरादून में समापन हो गया। समापन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या मौजूद रहे। इस दौरान खिलाड़ियों ने मलखंब और योग की शानदार प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के साथ सेल्फी भी ली।

 

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस वर्ष खेल महाकुंभ में कुल 3.17 लाख खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। पिछले वर्ष 2025 में यह संख्या 2.19 लाख थी। इस बार कुल 3.33 लाख खिलाड़ियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार खिलाड़ियों की भागीदारी में करीब एक लाख की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह प्रदेश में खेलों के प्रति बढ़ती रुचि और जागरूकता को दर्शाता है।

खेल महाकुंभ का आयोजन न्याय पंचायत स्तर से लेकर राज्य स्तर तक किया गया। प्रतियोगिताओं में कुल 32 खेल विधाओं को शामिल किया गया, जिनमें पारंपरिक खेलों के साथ आधुनिक और ओलंपिक खेल भी शामिल रहे। खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देने के लिए न्याय पंचायत स्तर पर 662, विधानसभा स्तर पर 70 और संसदीय क्षेत्र स्तर पर आठ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को भी खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिला।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कुल 11.50 करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि वितरित की जाएगी। विभिन्न स्तरों पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को निर्धारित पुरस्कार राशि के साथ प्रमाणपत्र और मेडल भी दिए गए। वहीं, राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के लिए ट्रैकसूट, खेल किट, जूते और भोजन की व्यवस्था भी की गई।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खेल अब केवल शारीरिक और मानसिक विकास तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से युवाओं के लिए रोजगार, सम्मान और बेहतर भविष्य के अवसर भी तैयार हो रहे हैं। सरकार प्रदेश में खेल सुविधाओं के विस्तार, आधुनिक प्रशिक्षण और खेल अवस्थापना के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है।

खेल महाकुंभ के माध्यम से सरकार का उद्देश्य गांवों से लेकर शहरों तक छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें उचित मंच उपलब्ध कराना है। खिलाड़ियों की बढ़ती संख्या को प्रदेश में खेल संस्कृति के विस्तार और भविष्य के खेल प्रतिभाओं के लिए सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

दिसंबर से दिल्ली-हरिद्वार का सफर होगा आसान, ढाई घंटे में पहुंच सकेंगे यात्री

उत्तराखंड में अर्धकुंभ-2027 की तैयारियों के बीच दिल्ली से हरिद्वार पहुंचने वाले...

यूकॉस्ट के विज्ञान सम्मेलन में डॉ. ओम प्रकाश तिवारी को मिला यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान एवं सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग...

गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन 2.0 का भव्य समापन, एमटीबी रेस में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र गुंजी में आयोजित आदि कैलाश परिक्रमा रन 2.0...

विरासत महोत्सव में विंटेज कार रैली का आकर्षण, जौनसारी लोकनृत्यों ने बांधा समा

राजधानी देहरादून में आयोजित विरासत महोत्सव के तीसरे दिन ऐतिहासिक वाहनों और...