Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून ग्रामीण स्टार्टअप्स से बनेगा विकसित भारत का रास्ता, युवाओं को उद्यमिता और नवाचार से जोड़ने पर जोर
देहरादून

ग्रामीण स्टार्टअप्स से बनेगा विकसित भारत का रास्ता, युवाओं को उद्यमिता और नवाचार से जोड़ने पर जोर

ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध संसाधनों, कृषि उत्पादों और स्थानीय संभावनाओं को उद्यमिता से जोड़कर देश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती दी जा सकती है। ग्रामीण स्टार्टअप्स रोजगार सृजन के साथ विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यह बात शुक्रवार को सातवें देहरादून इंटरनेशनल साइंस एंड टेक्नोलॉजी फेस्टिवल के तहत यूकॉस्ट में आयोजित रूरल एंटरप्रेन्योरशिप एंड स्टार्टअप कॉन्क्लेव में डॉ. आर. राजेश कुमार ने कही।

उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और आने वाले समय में राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर होगी। युवाओं में से कोई प्रशासनिक सेवाओं में जाकर देश की सेवा करेगा, तो कोई उद्यमी बनकर रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा। वहीं, विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व करते हुए युवा भारत को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि भारत तेजी से आर्थिक विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। केंद्र और राज्य सरकार का लक्ष्य देश को विकसित राष्ट्र बनाना है। इस लक्ष्य को हासिल करने में ग्रामीण उद्यमिता और स्टार्टअप्स की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्राकृतिक संसाधनों, कृषि उत्पादों और कृषि आधारित व्यवसायों की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। जरूरत इन संभावनाओं को पहचानकर नवाचार, तकनीक और उद्यमिता के माध्यम से व्यावसायिक अवसरों में बदलने की है।

उन्होंने कहा कि गांवों में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए रास्ते खोल सकता है। इससे पलायन को कम करने और स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में भी मदद मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. आर. राजेश कुमार ने फेस्टिवल परिसर में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने ग्रामीण स्टार्टअप्स द्वारा तैयार किए गए उत्पादों और नवाचारों की जानकारी ली। युवा उद्यमियों से बातचीत करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की और उन्हें अपने विचारों को व्यावहारिक रूप देने के लिए प्रोत्साहित किया।

वहीं, सातवें देहरादून इंटरनेशनल साइंस एंड टेक्नोलॉजी फेस्टिवल में विज्ञान और तकनीक से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों ने प्रतिभागियों का ध्यान आकर्षित किया। शुक्रवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं साइबर सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस, साइंस क्विज, मॉडल रॉकेट्री वर्कशॉप, मैजिक ऑफ मैथ, स्टेम वर्कशॉप, ग्रीन एनर्जी कॉन्क्लेव और बायोटेक्नोलॉजी कॉन्क्लेव आयोजित किए गए।

फेस्टिवल में सैकड़ों विद्यार्थियों ने साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों और तकनीकी नवाचारों को समझा। आयोजकों के अनुसार, शुक्रवार को आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में लगभग 1200 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, तकनीकी समझ, नवाचार तथा उद्यमिता की भावना विकसित करना है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

राज्य स्थापना दिवस पर धामी सरकार ने जारी किया रिपोर्ट कार्ड, विकास पुस्तिका-2026 में गिनाईं उपलब्धियां

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

अमित शाह ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- उत्तराखंड के सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर देहरादून पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री...