Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून राज्य स्थापना दिवस पर धामी सरकार ने जारी किया रिपोर्ट कार्ड, विकास पुस्तिका-2026 में गिनाईं उपलब्धियां
देहरादून

राज्य स्थापना दिवस पर धामी सरकार ने जारी किया रिपोर्ट कार्ड, विकास पुस्तिका-2026 में गिनाईं उपलब्धियां

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश सरकार की विकास पुस्तिका-2026 का विमोचन किया। ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊंची उड़ान’ शीर्षक से जारी इस पुस्तिका को सरकार ने प्रदेश की विकास यात्रा, जनकल्याणकारी योजनाओं और विभिन्न क्षेत्रों में हासिल उपलब्धियों का दस्तावेज बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुस्तिका जनता के सामने सरकार के कामकाज का लेखा-जोखा प्रस्तुत करने के साथ ही भविष्य की जिम्मेदारियों का भी एहसास कराती है।

 

मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों और बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पृथक उत्तराखंड राज्य का निर्माण जनता के लंबे संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। राज्य निर्माण आंदोलन में महिलाओं की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण रही है, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का स्मरण करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में अलग उत्तराखंड राज्य का सपना साकार हुआ।

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड को समृद्ध, विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। सरकार की प्राथमिकता विकास को केवल योजनाओं और आंकड़ों तक सीमित रखने के बजाय उसका लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जब गांवों तक सड़क पहुंचती है तो स्वास्थ्य सुविधाओं तक लोगों की पहुंच आसान होती है। स्कूलों में आधुनिक सुविधाएं बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाती हैं और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने से पलायन की समस्या को कम करने में मदद मिलती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में बुनियादी ढांचे का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना उत्तराखंड के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। हवाई सेवाओं और हेली सेवाओं के विस्तार से दूरस्थ क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर हो रही है, जिससे पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित करना है। इसके साथ ही देहरादून, हल्द्वानी और श्रीनगर में विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, ताकि लोगों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे राज्यों का रुख न करना पड़े।

उन्होंने G-20 बैठकों के सफल आयोजन से उत्तराखंड को मिली वैश्विक पहचान और 38वें राष्ट्रीय खेलों की सफलता का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री के अनुसार, इन आयोजनों ने प्रदेश की आयोजन क्षमता और खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।

पर्यटन विकास पर जोर देते हुए उन्होंने मानसखंड मंदिर माला मिशन, शीतकालीन यात्रा और नए पर्यटन स्थलों के विकास को सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल बताया। उन्होंने कहा कि पर्यटन का लाभ स्थानीय लोगों, होमस्टे संचालकों और छोटे कारोबारियों तक पहुंचाना सरकार का उद्देश्य है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि जनभागीदारी और केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड विकास और आत्मनिर्भरता के नए लक्ष्य हासिल करेगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

अमित शाह ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- उत्तराखंड के सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर देहरादून पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री...

जॉर्ज एवरेस्ट की जमीन निजी कंपनी को लीज पर देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, गोदियाल ने किया बड़ा ऐलान

उत्तराखंड की प्रसिद्ध पर्यटन स्थली जॉर्ज एवरेस्ट की 144 हेक्टेयर भूमि निजी...