Home स्पेशल उत्तराखंड स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का सीएम धामी को पत्र, विकास यात्रा और उपलब्धियों की सराहना की
स्पेशल

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का सीएम धामी को पत्र, विकास यात्रा और उपलब्धियों की सराहना की

उत्तराखंड के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में उत्तराखंड की विकास यात्रा, राज्य सरकार के प्रयासों और बीते वर्षों में हुए बुनियादी ढांचे के विस्तार की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के प्रति उनका विशेष लगाव रहा है और प्रदेश के लोगों का परिश्रम एवं संकल्प राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पत्र में उस संकल्प को भी याद किया, जिसका उल्लेख उन्होंने कुछ वर्ष पहले बाबा केदारनाथ के चरणों में किया था। उन्होंने कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। आज प्रदेश के लोगों की मेहनत, इच्छाशक्ति और सरकार के प्रयास इस विश्वास को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार उत्तराखंड के सभी क्षेत्रों के संतुलित और समान विकास के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले एक दशक में प्रदेश की सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी के साथ-साथ आधारभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय विस्तार हुआ है। पहले जो क्षेत्र दुर्गम और दूरस्थ माने जाते थे, वे अब बेहतर संपर्क मार्गों और आधुनिक सुविधाओं से जुड़ रहे हैं।

पत्र में प्रधानमंत्री ने करीब 890 किलोमीटर लंबी चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना का विशेष उल्लेख किया। इस परियोजना पर केंद्र सरकार की ओर से 11 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया गया है। इसके अलावा 125 किलोमीटर लंबी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना पर भी कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के निर्माण से दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय कम होगा और आवागमन अधिक सुविधाजनक बनेगा।

हवाई कनेक्टिविटी को लेकर भी प्रधानमंत्री ने देहरादून एयरपोर्ट के विस्तार, पिथौरागढ़ एयरपोर्ट के संचालन और पंतनगर एयरपोर्ट के विकास का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से प्रदेश में पर्यटन, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

धार्मिक पर्यटन और तीर्थस्थलों के विकास पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण तथा बदरीनाथ धाम में लगभग 500 करोड़ रुपये की लागत से संचालित मास्टर प्लान के कार्यों को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिल रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सीमावर्ती गांवों को देश की सुरक्षा और सामर्थ्य का प्रतीक बताते हुए वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से सीमावर्ती क्षेत्रों में पर्यटन, स्थानीय संस्कृति और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

उन्होंने उत्तराखंड में पर्यटन के नए कीर्तिमानों और हजारों होमस्टे के माध्यम से स्थानीय परिवारों को मिल रहे रोजगार एवं आय के अवसरों की भी सराहना की।

इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के बीच संतुलन बनाए रखने की अपेक्षा जताई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड को देश का सांस्कृतिक हृदय बताते हुए प्रदेश की निरंतर प्रगति की कामना की। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मनोहर लाल सहित मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

खेल महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का समापन, खिलाड़ियों की संख्या बढ़कर 3.17 लाख पहुंची

उत्तराखंड में खेलों के प्रति युवाओं का रुझान लगातार बढ़ रहा है।...

दिसंबर से दिल्ली-हरिद्वार का सफर होगा आसान, ढाई घंटे में पहुंच सकेंगे यात्री

उत्तराखंड में अर्धकुंभ-2027 की तैयारियों के बीच दिल्ली से हरिद्वार पहुंचने वाले...

यूकॉस्ट के विज्ञान सम्मेलन में डॉ. ओम प्रकाश तिवारी को मिला यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान एवं सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग...