Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में सैन्य धाम के लिए 50 बीघा जमीन चिह्नित, जल्द शुरू होगा काम
उत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड में सैन्य धाम के लिए 50 बीघा जमीन चिह्नित, जल्द शुरू होगा काम

हिल मेल ब्यूरो, देहरादून

उत्तराखंड को सैनिकों की धरती कहा जाता है। यहां हर गांव से लोग सेना में सेवा दे रहे हैं। शायद यही वजह है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य में पांचवां धाम सैन्य धाम बनाने की घोषणा की है, जिसके जल्द ही अस्तित्व में आने की उम्मीद बढ़ गई है।

बताया जा रहा है कि देहरादून के राजपुर क्षेत्र में शिप्रा विहार में सैन्य धाम बनाने के लिए 50 बीघा जमीन चिह्नित कर ली गई है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि सैन्य धाम बनाने के लिए यह भूमि जल्द ही सरकार को दे दी जाएगी।

आपको बता दें कि राज्य स्थापना दिवस समारोह के साथ ही करगिल दिवस पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य में चार धामों के साथ एक और धाम सैन्य धाम बनाने की घोषणा की थी। पीएम मोदी ने भी उत्तराखंड से निकले सैनिकों को सलाम करते हुए पांचवें धाम के तौर पर सैनिक धाम की बात कही थी।

यह धाम पूरी तरह से डिजिटल होगा और इसमें साल 1947 के बाद देश की रक्षा के लिए कुर्बानी हुए हर सैनिक के बारे में जानकारी होगी। हर सैनिक का पूरा बायोडेटा यहां उपलब्ध होगा। पीएम मोदी के सुझाव पर राज्य सरकार की कोशिश है कि चार धामों- बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की तरह लोग इस पांचवें धाम को भी देखने के लिए आएं। ऐसे में यह पर्यटन का विशेष केंद्र भी बन सकता है।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...