Friday , 4 September 2026
Home Uncategorized मामा ने बताया CDS रावत की सफलता का राज
Uncategorized

मामा ने बताया CDS रावत की सफलता का राज

हिल मेल ब्यूरो, नई दिल्ली

नए साल के पहले दिन जनरल बिपिन रावत ने देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के तौर पर तीनों सेनाओं का सर्वोच्च पद संभाला। आर्मी चीफ के पद से रिटायर होने के बाद जनरल रावत की टॉप रैंक पर नियुक्ति से उत्तराखंड के लोग गदगद हैं। आपको बता दें कि जनरल रावत पौड़ी जिले के सैंण गांव के हैं। 1 जनवरी को दिल्ली स्थित साउथ ब्लॉक में जब आधिकारिक तौर पर जनरल बिपिन रावत चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की कमान संभाल रहे थे तो इस ऐतिहासिक मौके पर उनकी पत्नी, बेटी और परिवार के दूसरे सदस्य भी मौजूद थे।

साउथ ब्लॉक में जनरल रावत के मामा रिटायर्ड कर्नल एसपीएस परमार भी पहुंचे थे, जिन्होंने खास बातचीत में देश के पहले सीडीएस की सफलता का राज भी बताया। कर्नल परमार ने कहा कि उन्होंने बचपन से ही जनरल रावत को एक-एक सफलताएं अर्जित करते हुए देखा है। 1 जनवरी को वह पहली बार ऑफिस पहुंचकर जनरल को आशीर्वाद देने आए थे।

पढ़ें, रणनीति बनाने में माहिर जनरल बिपिन रावत की कहानी

बचपन से मेहनती थे जनरल रावत

रिटायर्ड कर्नल परमार ने कहा, ‘बचपन से ही बिपिन रावत में मैंने देखा है कि वह शिष्ट, आज्ञाकारी होने के साथ ही बहुत कठिन परिश्रम करते थे।’ पिता भी सेना में थे और आज उनके सीडीएस पद पहुंचने के सफर के बारे में पूछे जाने पर जनरल रावत के मामा ने कहा कि बिपिन रावत एक योग्य पिता की योग्य संतान हैं। उन्होंने अपने पिता के बताए रास्तों पर चलकर ही यह सफलता हासिल की।

कर्नल ने कहा कि वह हमेशा जनरल रावत को यही संदेश देते थे कि ईमानदारी से काम करना और मेहनत करना।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मोगा में पकड़ा नशे का जखीरा, तस्करों से 39 ग्राम हेरोइन, नशे की 85 गोलियां बरामद

पुलिस ने हैप्पी निवासी दौलतपुरा नीवां को गिरफ्तार करके केस दर्ज किया।...

कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को दिया 207 रनों का लक्ष्य

कोलकाता ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 206 रनों का...

मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया 216 रनों का लक्ष्य

मुम्बई इंडियंस के बल्लेबाजों ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित...

IPL के बीच आई बड़ी खबर, 4 साल के लिए जेल में गया यह खिलाड़ी

स्लेटर की सजा का शेष भाग पांच साल के लिए आंशिक रूप...