Home उत्तराखंड न्यूज़ नए साल में उत्तराखंड के लगभग 1,23,250 नए मतदाता होंगे वोटर लिस्ट में शामिल
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

नए साल में उत्तराखंड के लगभग 1,23,250 नए मतदाता होंगे वोटर लिस्ट में शामिल

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम के निर्देश पर प्रदेश के सभी जनपदों में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम डोर टू डोर अभियान युद्ध स्तर पर चलाया गया था। इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों को जनपदवार सुपर चेकिंग के लिए भी विभिन्न जनपदों का दौरा करने के लिए निर्देशित किया गया था।

उत्तराखंड में आगामी जनवरी माह में एक लाख 23 हजार से अधिक नए मतदाता शामिल होंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के तहत 1 जनवरी 2025 की आर्हता तिथि के आधार तैयार की गई अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की सभी तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। प्रदेश में तहत इस वर्ष 1,23,250 नए मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में जोड़े गए हैं जिसका अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी 2025 को किया जाएगा। नई वोटर लिस्ट में कुल 1,23,250 मतदाताओं में से 58,917 पुरुष, 64,322 महिला एवं 11 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि प्रदेश के सभी जनपदों में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत डोर टू डोर अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जाए। इसी क्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों को जनपदवार सुपर चेकिंग के लिए भी विभिन्न जनपदों का दौरा करने के लिए निर्देशित किया गया था।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिवर्ष विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत वोटर लिस्ट को अपडेट करने की प्रक्रिया संचालित की जाती है। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा अब वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने हेतु साल भर में 4 अर्हता तिथियां नियत की गई हैं, जिसमें 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर की तिथियों में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नागरिक फॉर्म 6 भरकर मतदाता सूची में अपने नाम दर्ज करने की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के दिशा निर्देशों के क्रम में सभी अधिकारियों को अलग-अलग जनपदों में सुपर चेकिंग अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुपर चेकिंग अभियान में नियमित रूप से अधिकारियों द्वारा स्वयं पोलिंग बूथ पर सुपर चेकिंग करते हुए मतदाताओं से फीडबैक लिया गाय। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के अंतर्गत प्रदेश में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी 2025 को किया जाएगा।

5 साल में लगभग 11 लाख नाम मतदाता सूची में शामिल

बीते 5 सालों में प्रदेश में 1 जनवरी की अर्हता तिथि के आधार पर 11,35,590 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज किए गए हैं। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 5,33,007 महिला मतदाताओं की संख्या 6,02,418 व थर्ड जेंडर 165 शामिल रहे। 1 जनवरी के आधार पर वर्ष 2020 में 1,18,732, वर्ष 2021 में 1,40,528 मतदाता, वर्ष 2022 में 3,60,686 मतदाता, वर्ष 2023 में 1,34,461 मतदाता एवं वर्ष 2024 में 2,57,933 मतदाता शामिल किए गए।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...