Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस मुख्यालय में शोक सभा का आयोजन, प्रदेश के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस मुख्यालय में शोक सभा का आयोजन, प्रदेश के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

देश के दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शोक सभा में पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण महरा ने डॉ मनमोहन सिंह ने न केवल भारत का मान पूरी दुनिया में बढ़ाया बल्कि भारत की अर्थव्यवस्था को बुलंदियों तक पहुंचाने का काम किया।

उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था की खिड़कियां दुनिया के लिए खोलने का काम आर्थिक उदारीकरण का दौर देश के वित्त मंत्री के रूप में किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के रूप में मनरेगा जैसी क्रांतिकारी स्कीम देश में लागू कर ग्रामीण भारत के युवाओं के लिए रोजगार का रास्ता बनाया।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि देश और दुनिया ने एक महान अर्थशास्त्री राजनेता को खो दिया है उन्होंने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्रित्व काल में सूचना का अधिकार, भोजन का अधिकार, शिक्षा का अधिकार आदि योजनायें लोगों के लिए लाये।

जैसे ही कल पूर्व प्रधानमंत्री के निधन की खबर मिली तो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने उनके निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए कहा था कि यह देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। भारत के आर्थिक सुधारों में उनका योगदान ऐतिहासिक है। उनके नेतृत्व में भारत ने उदारीकरण, वैश्वीकरण और आर्थिक विकास की राह पकड़ी, जिसने करोड़ों भारतीयों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया।

करन माहरा ने कहा कि उनकी सादगी, धैर्य और निस्वार्थ सेवा और शालीनता का व्यवहार सदैव हर कांग्रेस कार्यकर्ता और देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह आदि ने भी अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि देश उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रातव ने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह एक अभूतपूर्व व्यक्तित्व, एक ऐसे वित्त मंत्री जिन्होंने भारत के आर्थिक विकास की बुनियाद जिसे राजीव गांधी ने रखा था। नई आर्थिक योजनाओं के साथ उस बुनियाद को ऊपर उठाया। आज की बुलंद इमारत उनके वित्त मंत्री के रूप में जो कृतित्व था, उसी का परिणाम है और उसी को उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में आगे बढ़ाया। भारत को एक आर्थिक महाशक्ति के रूप में स्थापित करने के रास्ते पर खड़ा किया। हमको 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने का सपना दिखाया और उस सपने की दिशा में वह देश को आगे लेकर के चले, उनके ही कार्यकाल में 27 करोड़ लोग गरीबी की रेखा से ऊपर आए। गरीबों को मनरेगा के काम का अधिकार, वनवासियों को जंगल के निकट जहां वह रहे थे वहां उन्होंने वनाधिकार के रूप में अधिकार प्रदान किया।

किसानों को 70 हजार करोड़ की कर्ज माफी, सूचना का अधिकार सार्वजनिक जीवन की स्वच्छता की दिशा में एक अभूतपूर्व कदम, शिक्षा का अधिकार, चिकित्सा का अधिकार, अन्न सुरक्षा का अधिकार, एक के बाद एक अधिकारों की श्रृंखला आमजन के लिए देने वाले प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह हमारे बीच आज नहीं हैं, लेकिन वह हमारे व देशवासियों के दिलों में और भारत के शुभचिंतकों के दिलों में हमेशा रहेंगे। एक महान सिख, एक महान भारतवासी, एक महामानव डॉ मनमोहन सिंह आप हमको हमेशा याद आएंगे। हम सब शोक संतृप्त हैं, एक-दूसरे को सांत्वना दे सकते हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...