Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ भाई बहन को डिजिटल अरेस्ट करने का आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड न्यूज़अल्मोड़ादेश-विदेश

भाई बहन को डिजिटल अरेस्ट करने का आरोपी गिरफ्तार

 

अल्मोड़ा में दो बुजुर्ग भाई बहनों को डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गुजरात  से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने दोनों भाई बहन को 16 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर 75 लाख से अधिक की ठगी की वारदत को अन्जाम दिया था।
जानकारी के अनुसार लाखों की ठगी होने के मामले में 15 अप्रैल को पूर्ण चन्द्र जोशी व उसकी बहन भगवती पांडे ने पुलिस में तहरीर दी थी। तहरीर में उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने वीडियो कॉल किया। उन्हें 23 मार्च से 7 अप्रैल तक डिजिटल अरेस्ट रखते हुए कुल 75 लाख 73 हजार की ठगी की गयी। मामले में शिकायत मिलने के बाद अल्मोड़ा कोतवाली में अज्ञातों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने पुलिस टीम का गठन कर जल्द साइबर ठगी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles