Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पुलिस मुठभेड में पंचायत में गोली चलाने का आरोपी घायल,गिरफ्तार
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेश

पुलिस मुठभेड में पंचायत में गोली चलाने का आरोपी घायल,गिरफ्तार

रूड़की। देर रात रुड़की में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वो घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को  उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार  पकड़ा गया बदमाश सालियर गांव में हुए गोलीकांड का आरोपी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, बीते दिनों रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सालियर गांव में एक पंचायत के दौरान गोली चलने की घटना सामने आई थी, जिसमें नईम नाम का युवक घायल हुआ था। घायल युवक ने पुलिस को बताया था कि गोली रोहित राणा नाम के एक युवक ने चलाई है और रोहित बाबू हत्याकांड में आरोपी रह चुका है। साथ ही ये भी बताया गया था कि रोहित हिस्ट्रीशीटर भी है, जिसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।
गंगनहर कोतवाली पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए सालियर और रुड़की के बीच में तलाशी अभियान चला रही थी। इसी दौरान गंगनहर पुलिस को बाइक सवार एक युवक आता दिखाई दिया, जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वो बाइक मुडाकर भागने लगा, इसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया तो उसने पुलिस पर फायर झोंक दिया। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग कर दी। जिसमें पुलिस की गोली लगने से युवक घायल हो गया। युवके घायल होने पर पुलिस ने उसे धर दबोचा।
पुलिस की मानें तो घायल का नाम रोहित पुत्र महावीर सिंह निवासी करौंदी, भगवानपुर (हरिद्वार) है। वहीं, घायल बदमाश को उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसका उपचार चल रहा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...