Friday , 4 September 2026
Home अतुल्य उत्तराखंड धर्मनगरी हरिद्वार में बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल
अतुल्य उत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़हरिद्वार

धर्मनगरी हरिद्वार में बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल

पथरी क्षेत्र में आठ साल की बालिका को जंगल में ले जाकर दुष्कर्म का मामला सामने आते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पीड़िता के पिता ने आरोपित का पीछा किया तो तमंचा दिखाकर फरार हो गया। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी है। देर रात तक आला अधिकारी जिला अस्पताल में मौजूद थे। वहीं, बच्ची को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से बिहार निवासी एक व्यक्ति शनिवार देर शाम अपनी आठ साल की बच्ची को बेहोशी की हालत में पुलिस के पास लेकर पहुंचा और बताया कि एक व्यक्ति ने उसकी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। पीछा करने पर आरोपित उसे तमंचा दिखाकर फरार हो गया है।

मामला नाबालिग से दुष्कर्म से जुड़ा होने के चलते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रर्मेंद्र डोबाल ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस हरकत में आ गई। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने आसपास के जंगल में उसकी तलाश की। दिनारपुर के जंगल में घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर ही फायर झोंक दिया।

जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने पर आरोपित दयानंद सिंह निवासी ग्राम जलारी थाना ग्वालपारा जिला मधेपुरा बिहार को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ की सूचना पर सीओ लक्सर नताशा सिंह समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपित से पूछताछ करते हुए उसे जिला अस्पताल भिजवाया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...