Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ जोशीमठ में प्रशासन बचाव व राहत कार्य में जुटा, प्रभावित परिवारों से मिलकर डीएम ने हालात की जानकारी
उत्तराखंड न्यूज़चमोलीताज़ा ख़बर

जोशीमठ में प्रशासन बचाव व राहत कार्य में जुटा, प्रभावित परिवारों से मिलकर डीएम ने हालात की जानकारी

जोशीमठ में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को प्रशासन द्वारा सुरक्षित राहत शिविरों में रहने की व्यवस्था की गयी है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना स्वयं राहत शिविरों में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे है। कहीं पर कोई आवश्यकता है, तो उसको तत्काल बहाल किया जा रह है। प्रभावित परिवार प्रशासन की इस कदम की सराहना भी कर रहे है।

डीएम ने कहा कि प्रभावित परिवारों की आजीविका से लेकर रहने खाने में हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने सभी राहत शिविरों में हेल्प लाईन नंबर चस्पा कराने के साथ ही प्रभावित लोगों तक हर प्रकार से मदद पहुंचाने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। कहा कि कही पर कोई भी आवश्यकता हो बताएं। किसी भी चीज की कमी नही होने दी जाएगी।

जिला प्रशासन ने राहत शिविरों में कूक्ड फूड से लेकर प्रभावित लोगों एवं जरूरतमंद लोगों को ड्राई राशन वितरण किया जा रहा है। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए मेडिकल टीमें तैनात की गई है। अधिकारियों की टीम ने आज जोशीमठ नगर के मारवाड़ी वार्ड में घर घर जाकर भू-धंसाव स्थिति का जायजा लिया। जिन घरों में दरारें मिली है उन परिवारों को तत्काल शिफ्ट कराने के निर्देश दिए है।

डीएम हिमांशु खुराना मारवाड़ी वार्ड में घर घर जाकर प्रभावित लोगों से मिले। प्रभावितों के साथ दुःख दर्द बांटते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि दरार वाले भवनों में रहना असुरक्षित है। जिन भवनों में दरारें आ गई है उनको खाली किया जाए। प्रशासन द्वारा होटल, होम-स्टे एवं अन्य सुरक्षित स्थानों पर रहने की व्यवस्थाएं की गई है। यहां पर सभी सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही है। जो लोग किराए पर जाना चाहते है उन लोगों को 4 हजार रूपये प्रतिमाह की दर से 6 महीने तक सरकार देगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी दशा में असुरक्षित भवनों में ना रहें।

निरीक्षण के अपर जिलाधिकारी डॉक्टर अभिषेक त्रिपाठी, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक सैनी, एसडीएम कुमकुम जोशी एवं संबंधित क्षेत्र के सेक्टर एवं नोडल अधिकारी मौजूद थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...