विश्वविख्यात चारधाम यात्रा के लिए उत्साह, दो दिन में 42 हजार से ज्यादा ई-पास जारी, 2530 यात्रियों ने किए दर्शन

विश्वविख्यात चारधाम यात्रा के लिए उत्साह, दो दिन में 42 हजार से ज्यादा ई-पास जारी, 2530 यात्रियों ने किए दर्शन

उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों में स्थित धामों होने वाली चारधाम यात्रा के दौरान आवश्यक्तानुसार पुलिस बल तैनात हो गए हैं। मुनि की रेती, देवप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, बड़कोट, रूद्रप्रयाग, सोनप्रयाग, जोशीमठ, पांडुकेश्वर, सहित चारों धामों के प्रवेश मार्गो से पुलिस द्वारा तीर्थयात्रा पर नजर रखी जा रही है।

उत्तराखंड की विश्व विख्यात चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट पर ई-पास बनने का सिलसिला जारी है। अभी तक चारधाम के लिए 42 हजार से अधिक ई-पास जारी किए जा चुके है। 2530 से अधिक तीर्थयात्रियों ने चारधाम के दर्शन कर लिए है। नैनीताल हाईकोर्ट ने 16 सितंबर को चारधाम यात्रा शुरू करने का फैसला दिया था। इसके बाद राज्य सरकार एवं देवस्थानम बोर्ड ने कोर्ट के दिशा-निर्देश के अनुसार एसओपी जारी की और 18 सितंबर से साल 2021 की चारधाम यात्रा शुरू हो गई। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा के सफलतापूर्वक शुभारंभ पर प्रसन्नता जताई है। वहीं पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि तीर्थयात्री चारधाम यात्रा के लिए उत्साहित है। मुख्य सचिव डा. एसएस संधू लगातार चारधाम यात्रा की संचालन के लिए उच्चस्तर पर निर्देश दे रहे हैं। पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर के अनुसार, चारधाम यात्रा के साथ उत्तराखंड पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। धर्मस्व सचिव एचसी सेमवाल ने कहा कि यात्रा संचालन एसओपी के तहत हो रहा है।

विधायक बदरीनाथ एवं उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड के सदस्य महेंद्र भट्ट एवं देवस्थानम बोर्ड के सदस्य वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष डिमरी, श्रीनिवास पोस्ती, महेंद्र शर्मा कृपाराम सेमवाल, जेपी उनियाल, गोविंद सिंह पंवार, चारधाम विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष आचार्य शिवप्रसाद ममगाई ने चार धाम यात्रा शुरू होने पर खुशी जताई।

केदारनाथ धाम में प्रतिदिन 800 श्रद्धालुओं, बद्रीनाथ धाम में 1000 गंगोत्री में 600, यमुनोत्री धाम में कुल 400 श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति दी गई है। http://smartcitydehradun.uk.gov.in में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है तथा ई-पास हेतु देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट www.devasthanam.uk.gov.in या http:// badrinah- Kedarnath.uk.gov.in प्रत्येक श्रद्धालु को कोविड नेगेटिव रिपोर्ट अथवा वैक्सीन की डबल डोज लगी होने का सर्टिफिकेट जमा करना है। उत्तराखंड के लोगों को स्मार्ट सिटी पोर्टल में पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है।

उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों में स्थित धामों होने वाली चारधाम यात्रा के दौरान आवश्यक्तानुसार पुलिस बल तैनात हो गए हैं। मुनि की रेती, देवप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, बड़कोट, रूद्रप्रयाग, सोनप्रयाग, जोशीमठ, पांडुकेश्वर, सहित चारों धामों के प्रवेश मार्गो से पुलिस द्वारा तीर्थयात्रा पर नजर रखी जा रही है। चार धामों में‌ श्रद्धालु किसी भी कुंड में स्नान नहीं कर रहे है। कोरोना प्रोटोकोल एवं सामाजिक दूरी का पालन अनिवार्य किया गया है। गढ़वाल आयुक्त एवं उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने बताया कि बदरीनाथ धाम के लिए 1645, केदारनाथ 2160, गंगोत्री 788, तथा यमुनोत्री के लिए 598 ई-पास जारी हुए।

पहले दो दिन में कुल 42 हजार से अधिक ई-पास जारी हुए जिनमें बदरीनाथ धाम 9989, केदारनाथ 18934, गंगोत्री 4727, यमुनोत्री 4361 ई-पास जारी हो चुके है। अभी लगातार ई-पास बनाए जा रहे है। चारों धामों में रविवार दोपहर तक 1267 तीर्थ यात्री पहुंचे, जिसमें से बदरीनाथ धाम 368 तथा केदारनाथ धाम 536 तीर्थ यात्रियों ने दर्शन किए जबकि गंगोत्री में 275 तथा यमुनोत्री धाम में 88 तीर्थ यात्रियों ने दिन तक दर्शन किए। पहले दिन कुल 1273 तीर्थयात्री चारधाम दर्शन कर चुके हैं। इस प्रकार अभी तक 2500 से अधिक तीर्थयात्री चारधाम के दर्शन कर चुके हैं।

चारों धामों में कोरोना बचाव मानकों का पालन करते हुए निरंतर पूजा अर्चना के साथ तीर्थ यात्री निर्धारित दूरी से दर्शन कर रहे है। मानक प्रचालन प्रक्रिया ( एसओपी ) के मुताबिक कोरोना बचाव मानकों एवं 6 फीट की सामाजिक दूरी का पालन करते हुए श्रद्धालु चार धामों में दर्शन कर रहे हैं। कोर्ट के निर्देशों तथा सरकार द्वारा जारी एसओपी के मुताबिक श्रद्धालुओं को सभी निर्धारित मानकों का पालन करवाया जा रहा है। मंदिरों के प्रवेश द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग हो रही है। ई-पास, कोरोना रिपोर्ट, वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट, स्मार्टसिटी रजिस्ट्रेशन की जांच के बाद एक समय में तीन तीर्थ यात्रियों को मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है।

उत्तरकाशी जिले के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के अनुसार, गंगोत्री धाम एवं यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्रियों के आने का क्रम जारी है। सभी यात्रा व्यवस्थाओं को दुरस्त किया गया है। देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीडी सिंह ने जानकारी दी कि देवस्थानों में आवास, खान-पान, चिकित्सा-स्वास्थ्य, स्वच्छ पेयजल, स्वच्छता पर भी फोकस किया जा रहा है। तीर्थयात्रियों तथा देवस्थानम बोर्ड कर्मचारियों द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।

उधर, गोविंद घाट गुरुद्वारा से सरदार सेवा सिंह ने देवस्थानम बोर्ड को बताया कि पवित्र गुरूद्वारा हेमकुंड साहिब/ लोकपाल तीर्थ में रविवार को 72 श्रद्धालु मत्था टेकने पहुंचे।

 

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this